पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों पर स्वामी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- ये ईमानदार लोगों के लिए त्रासदी

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: भारतीय जनता पार्टी के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने देश में पेट्रोल, डीजल और दूसरे ईंधन के लगातार बढ़ते दामों को लेकर सवाल उठाया है। स्वामी ने एक ओर इसे आम लोगो के लिए एक त्रासदी बताया है तो वहीं दूसरी ओर देश की अर्थव्यवस्था के विकास के लिए भी इसे खराब कहा है।

पेट्रोल डीजल के

सुब्रमण्यम स्वामी ने मंगलवार शाम ट्वीट करते हुए लिखा- पेट्रोल, डीजल और दूसरे ईंधन की कीमतें भारत के ईमानदार लोगों के लिए एक त्रासदी बन गई हैं। लगातार बढ़ती कीमते मांग को कम कर देंगी। साथ ही ये देश में आर्थिक सुधारों को और ज्यादा मुश्किल बना देगा।

सुब्रमण्यम स्वामी आर्थिक नीतियों को लेकर मोदी सरकार के आलोचक रहे हैं। वो अपनी पार्टी की सरकार होते हुए भी लगातार इस पर बोलते और लिखते रहे हैं। उन्होंने अलग-अलग मंचों से लगातार ये कहा है कि देश में जो आर्थिक नीतियां मौजूदा सरकार लेकर चल रही है, उससे स्थिति बेहतरी की बजाय और ज्यादा खराब होने की ओर जा सकती है।

Recommended Video

    Petrol Diesel Price Hike: Subramanian Swamy ने Modi Government पर साधा निशाना | वनइंडिया हिंदी

    रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे पेट्रोल डीजल के दाम

    देश में पेट्रोल डीजल के दाम बीते काफी समय से बढ़ते ही जा रहे हैं और ये रोज नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। आज पेट्रोल के दाम में 26 से 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 34 से 37 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। सिर्फ बीते 10 दिन की ही बात करें तो पिछले 10 दिन में दस बार डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है तो वहीं पेट्रोल के दाम 7 बार बढ़े हैं।

    आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.94 रुपए प्रति लीटर तो डीजल 91.42 रुपए के भाव बिक रहा है। वहीं, मुंबई में अब पेट्रोल की कीमत 108.96 रुपए प्रति लीटर और डीजल की 99.17 रुपए प्रति लीटर हो गई है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल 103.65 और डीजल 94.53 रुपए पर प्रति लीटर पर पहुंच गया है। चेन्नई में पेट्रोल 100.49 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.93 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+