वाड्रा को दिया स्वामी ने करारा जवाब, कहा ..जेल से बचने पर फोकस करो
नई दिल्ली। राबर्ट वाड्रा ने सुब्रमण्यम स्वामी पर तंज क्या कसा..ट्विटर पर महाभारत छिड़ गई। सुब्रमण्यम स्वामी ने वाड्रा को करारा जवाब दिया है। स्वामी ने एएनआई से कहा कि मिस्टर वाड्रा..आप जेल से बचने पर फोकस करो..तो बेहतर होगा।
गौरतलब है कि कांग्रेस के दामाद राबार्ट वाड्रा ने फेसबुक पर लिखा कि ..तो क्या वेटरों की डिग्निटी नहीं होती? , अपने इस बयान के कारण उन्होंने वेटरों का अपमान किया है और उन्होंने (स्वामी) अपने कमेंट से दूसरों को नीचा दिखाया है जो कि शर्मनाक और क्लासिस्ट है।
मालूम हो कि बीजेपी नेता स्वामी ने अरूण जेटली पर निशाना साधते हुए कहा था कि पार्टी को अपने नेताओं के लिए ये नियम बना देना चाहिए कि वो विदेशी दौरे पर सूट-बूट में नजर ना आयें बल्कि भारतीय परंपरावदी कपड़े पहनें क्योंकि सूट-बूट में वो वेटर की तरह दिखते हैं क्योंकि बुधवार को जेटली ने बैंक ऑफ चाइना के प्रेसिडेंट तियान गुओली से मीटिंग के दौरान सूट पहना था।













Click it and Unblock the Notifications