आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल का इस्तीफा अच्छा संकेत नहीं, पीएम उन्हें मनाएं: सुब्रह्मण्यम स्वामी
नई दिल्ली। आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल के अपने पद से इस्तीफे को भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने अर्थव्यवस्था के लिए खराब संकेत कहा है। स्वामी ने कहा, उनका इस्तीफा आरबीआई, अर्थव्यवस्था और सरकार के लिए अच्छा नहीं है। उन्हें कम से कम जुलाई तक पद पर रहना चाहिए था, जब तक नई सरकार चुनकर आती। पीएम को उन्हें बुलाकर उनसे बात करनी चाहिए और उन्हें पद पर बने रहने के लिए मनाना चाहिए क्योंकि ये जनहित में है।

कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने पटेल के इस्तीफे पर कहा है कि जिस तरह से आरबीआई गवर्नर पर पद छोड़ने के लिए दबाव बनाया गया, वो ठीक नहीं है। देश की संस्थाओं की विश्वसनीयता और साख को ये सरकार खत्म कर रही है।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर उर्जित पटेल ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उर्जित पटेल ने कहा है कि वे व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे रहे हैं। उर्जित पटेल ने कहा है कि व्यक्तिगत कारणों से मैंने आरबीआई गवर्नर के पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है. ये मेरे लिए सम्मान की बात है कि मैं पिछले कुछ सालों में रिजर्व बैंक के विभिन्न पदों पर रहा।
रिजर्व बैंक के कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इन सालों में आरबीआई के कर्मचारी, अधिकारियों और प्रबंधन की वजह से बैंक ने काफी काम किया। मैं अपने सहयोगियों और निदेशकों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। बता दें कि पिछले कुछ समय से केंद्र की मोदी सरकार और उर्जित पटेल के साथ गतिरोध की खबरें आ रही थीं।
बता दें कि रघुराम राजन के जाने के बाद ही उर्जित पटेल आरबीआई के गवर्नर बने थे। पटेल नोटबंदी के दौरान आरबीआई के गवर्नर थें। हालांकि, नोटबंदी के क्षणिक प्रभाव की वजह पटेल संसदीय समिति की सामने कई बार पेश हो चुके हैं। संसदीय समिति ने पटेल को नोटबंदी लागू करने के कारणों, आरबीआई की तैयारियों और सिस्टम में कुल वापस आए पैसों को लेकर सवाल कर चुकी है।
-
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Silver Rate Today: चांदी के दाम में भारी गिरावट, ₹5000 तक सस्ती,आपके शहर में क्या 100g और 1kg का ताजा भाव -
Himanta Biswa Sarma Net Worth: ₹64 लाख बढ़ी CM की संपत्ति, कौन हैं पत्नी रिनिकी, दोनों में कौन ज्यादा अमीर? -
LPG Crisis: 5 साल तक गैस और तेल की रहेगी किल्लत! दुनिया की सबसे बड़ी एनर्जी कंपनी के CEO के दावे से हड़कंप -
Dhurandhar-2 में 'अतीक अहमद' बनने वाले Salim Siddiqui कौन? कितनी ली फीस? UP माफिया का खुला PAK काला चिट्ठा! -
दुष्कर्म के आरोपी बाबा के चरण धोती दिखीं महिला आयोग अध्यक्ष, CM फडणवीस ने तुरंत मांगा इस्तीफा, छिनी कुर्सी -
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: दिल्ली में आज क्या खुला, क्या बंद? ईद पर बैंक, स्कूल-बाजारों की लेटेस्ट अपडेट -
Iran War Updates: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए गुड न्यूज, एक साथ कितने टैंकर होंगे रवाना? आ गया अपडेट












Click it and Unblock the Notifications