इमरान खान के शपथ ग्रहण में जाना गद्दारी, देश सिद्धू को माफ नहीं करेगा: सुब्रमण्यम स्वामी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू को इमरान खान के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए पाकिस्तान नहीं जाना चाहिए। स्वामी ने कहा, 'मुझे नहीं लगता सिद्धू स्थिर दिमाग के हैं. थोड़ा भी दिमाग में संतुलन हैं तो वो पाक नहीं जाएंगे। उनके राजनतिक करियर को इससे बड़ा नुकसान होगा। इसे लोग गद्दारी समझेंगे और उन्हें माफ नहीं करेंगे।'

Subramanian Swamy on Navjot Sidhu attending Imran Khan oath taking ceremony

सिद्धू क्रिकेट से राजनीति में आए हैं और पंजाब सरकार में मंत्री हैं, वहीं इमरान खान भी पाक की राजनीति में आने से पहले मशहूर क्रिकेटर रहे हैं। इमरान खान की पार्टी ने पाक के आम चुनावों में जीत हासिल की है। इमरान खान ने सिद्धू को 18 अगस्त को होने वाले अपने शपथग्रहण समारोह में शामिल होने का औपचारिक न्योता भेजा है। जिसे सिद्धू ने स्वीकार किया है।

वहीं, तमिलनाडु के पूर्व सीएम और द्रमुक के मुखिया एम करुणानिधि की मौत के बाद उनके बेटों में पाार्टी पर अधिकार को लेकर खींचतान पर भी स्वामी ने बयान दिया है सुब्रमण्यम स्वामी ने मंगलवार को कहा कि स्टालिन भी कोई देवता या साधु नहीं है। लेकिन डीएमके में उसकी बहुत पकड़ है। उन्होंने सारी जिंदगी संगठन बनाने में दी। पिता के साथ सभी मीटिंग वही आयोजित करते थे। पार्टी उनके साथ ही रहेगी।

सुब्रमण्यम स्वामी ने आगे कहा कि बेटों में ईष्या होती है। एक अच्छा कर रहा है, दूसरे को जलन हो जाती है। अलगिरी जैसा है वैसा कोई राजनीति व्यक्ति नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि अलगिरी तो दलाल है। जमीनें हड़पना, धमकाना, मर्डर करना उसका काम है। बता दें कि करुणानिधि के बड़े बेटे अलागिरी और छोटे बेटे स्टालिन में पार्टी की विरासत को लेकर टकराव है। 2014 में एम करुणानिधि ने अलागिरी को डीएमके से निष्कासित कर दिया था, तब से वो पार्टी से बाहर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+