भाजपा के इस बड़े नेता ने राइट टू प्राइवेसी पर कोर्ट के फैसले को बताया बहुत अच्छा
नई दिल्ली। निजता के अधिकार यानी राइट टू प्राइवेसी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उस टिप्पणियां आना शुरू हो गई हैं। कोर्ट के इस फैसले को केंद्र सरकार के लिए झटका माना जा रहा है। हालांकि इस मसले पर वरिष्ठ वकील और भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने टिप्पणी की और फैसले को अच्छा बताया। स्वामी ने कहा कि फैसला बहुत अच्छा है। हम इसका स्वागत करते हैं। सभी 9 जज एक मत हुए। स्वामी ने कहा कि इतिहास में इस फैसले की वही जगह होगी जो संविधान जब बना था, जो श्रेय उन लोगों को मिला था। उन्होंने कहा कि इससे नया दृष्टिकोण पैदा होगा। यह फैसला बहुत अच्छा है।

राहुल गांधी बोले...
इसी मसले पर कांग्रेस उपाध्यक्ष और यूपी के अमेठी से सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि कोर्ट के फैसले का स्वागत करता हूं। यह हर भारतीय के लिए एक जीत है। उन्होंने कहा कि फैसले ने फांसीवादी ताकतों पर एक बड़ा झटका लगाया। निगरानी के जरिए दमन के भाजपा की विचारधारा की आवाज को भी दबाया गया।
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सूरजेवाला ने कहा कि फैसले उन लोगों के लिए झटका है, जो भारत को फांसीवादी राज्य में परिवर्तित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इससे स्वतंत्रता की नई सुबह का आगाज हुआ है।
गौरतलब है कि आज सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि निजता का अधिकार मौलिक अधिकार है। सुप्रीम कोर्ट ने 9 सदस्यों वाली संवैधानिक पीठ ने सर्वसम्मति से इसे मौलिक अधिकार माना है। अदालत के इस फैसले के बाद आधार, पैन, क्रेडिट कार्ड को सार्वजनिक नहीं हो सकता। इस फैसले के बाद अब किसी के आधार की जानकारी लीक नहीं की जा सकती। कोर्ट ने कहा कि निजता की सीमा तय करना संभव हैं।












Click it and Unblock the Notifications