Subramanian Swamy: पीएम मोदी को सुब्रमण्यम स्वामी ने बताया रावण, बोले- वह मंदिरों को तोड़ रहे हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुब्रमण्यम स्वामी ने रावण से तुलना कर डाली। स्वामी ने कहा कि वह धर्म के नाम पर मंदिरो को तोड़ रहे हैं।

Subramanian Swamy calls PM Narendra Modi Ravan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रावण से तुलना की थी। खड़गे के बयान पर काफी हंगामा हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी ने खड़गे के बयान को पूरे गुजरात का अपमान बताया था। लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रावण से तुलना की है। स्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद को धार्मिक होने का दावा करते हैं लेकिन वह मंदिरो को तोड़ रहे हैं, मंदिरों पर कब्जा कर रहे हैं।
सुब्रमण्यम स्वामी ट्वीट करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रावण से तुलना करते हुए लिखा, मोदी रावण की तरह हैं जो खुद के धार्मिक होने का दावा करते हैं, वह वाराणसी, उत्तराखंड में मंदिरों को तोड़ रहे हैं, उसपर कब्जा कर रहे हैं। हमे पता चला है कि अब वह देवेंद्र फडणवीस के साथ मिलकर पवित्र पंढ़रपुर मंदिर को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। लिहाजा मैं जल्द ही मुंबई हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटा रहा हूं ताकि इस नरसंहार को रोका जा सके। बता दें कि पंढरपुर में अहिल्याबाई होल्कर और बैजाबाई शिंदे ने राम और कृष्ण का मंदिर बनवाया है। इन दोनों मंदिर को जोड़ने के लिए कोरिडोर बनाने की योजना है।
दरअसल पंढरपुर में भगवान राम और कृष्ण के मंदिर को जोड़ने के लिए जो कोरिडोर बनाने की योजना है उससे सुब्रमण्मय स्वामी नाराज हैं और इसे रोकने के लिए वह हाई कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी की रावण से तुलना करते हुए कहा था कि पीएम मोदी का चेहरा हर चुनाव में नजर आता है, क्या उनके पास रावण की तरह 100 सिर हैं।
मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर काफी हंगामा हुआ था। भाजपा ने खड़गे के बयान पर जमकर हमला किया था। पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा था कि देश के प्रधानमंत्री को गाली देना शर्मनाक और निंदनीय है। पात्रा ने सोनिया गांधी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि यह खड़गे का बयान नहीं है बल्कि सोनिया और राहुल गांधी का बयान है। इससे पहले सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को मौत का सौदागर कहा था।












Click it and Unblock the Notifications