तेल की कीमतों को लेकर सुब्रमण्यन स्वामी ने अपनी ही सरकार को लिया आड़े हाथ, कहा- ये शोषण है
नई दिल्ली। Petrol Diesel Price देशभर में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से हाहाकार मचा हुआ है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में तो पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर को पार भी कर गई हैं। तेल की कीमतों में लगातार हो रहे इजाफे को लेकर विपक्ष तो केंद्र पर हमलावर है ही बल्कि खुद बीजेपी के नेता भी केंद्र सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं। बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने अपनी ही सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि इस मुद्दे पर जनता की राय एक है कि कीमतों में हो रही बढ़ोतरी एक तरह से शोषण करने वाली है, इसलिए सरकार को पेट्रोल-डीजल से लेवी को हटाना चाहिए।

Recommended Video
स्वामी का ट्वीट
सुब्रमण्यन स्वामी ने ट्वीट कर कहा है, 'लोगों की आवाज शायद ही स्पष्ट और बुलंद हो, लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में होने वाले वृद्धि को लेकर आम जनता की राय एक है कि तेल की बढ़ती कीमतें शोषण करने वाली हैं, इसलिए सरकार को लीवेज हटाना चाहिए।
स्वामी ने दो हफ्ते पहले भी मोदी सरकार पर कसा था तंज
आपको बता दें कि सुब्रमण्यन स्वामी ने 2 हफ्ते पहली भी तेल की कीमतों में हुए इजाफे को लेकर केंद्र सरकार को घेरा था। स्वामी ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा था कि रावण के देश श्रीलंका में पेट्रोल 51 रुपए प्रति लीटर है, वहीं सीता के देश में पेट्रोल 53 रुपए प्रति लीटर है वहीं राम जी के देश भारत में पेट्रोल 93 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
आपको बता दें कि भारत में पिछले 11 दिनों से पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में तेल की कीमतें 100 रुपए को पार कर गई हैं। वहीं दिल्ली में पेट्रोल 89 रुपए पहुंच गया है।












Click it and Unblock the Notifications