करारी हार के बाद दिल्ली कांग्रेस चीफ सुभाष चोपड़ा ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। इन चुनावों ने सत्तारूढ आम आदमी पार्टी ने एक बार से प्रचंड जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस दूसरी बार दिल्ली में अपना खाता खोलने असफल रही। कांग्रेस इस चुनाव में भी कोई सीट नहीं जीत सकी है। पार्टी को मिली करारी हार के बाद दिल्ली कांग्रेस चीफ सुभाष चोपड़ा ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Subhash Chopra tenders his resignation from the post of Delhi Congress chief

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस इस बार भी खाता खोलने में नाकाम रही। कांग्रेस सभी 70 सीटों पर हार गई है। कांग्रेस के सुभाष चोपड़ा ने कहा, मैं दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी लेता हूं। मेरे पास समय कम था लेकिन मैंने पूरा प्रयास किया। मैंने ऐसी राजनीति पहले नहीं देखी कि लोग AAP के ऐडवर्टीजमेंट से प्रभावित हो गए और वोट दे आए।

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने संभावित हार की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा, 'मैं पार्टी के प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेता हूं। हम इसकी वजहों की समीक्षा करेंगे। हमारे वोट प्रतिशत में गिरावट का कारण भाजपा और आम आदमी पार्टी, दोनों के द्वारा ध्रुवीकरण की राजनीति है। वहीं हार की जिम्मेदारी लेते हुए सुभाष चोपड़ा ने शाम होते-होते इस्तीफा दे दिया।

कांग्रेस का खाता तक ना खुल पाने के बाद शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित पार्टी नेताओं पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ऐतिहासिक हार के लिए कांग्रेस खुद जिम्मेदार है, क्योंकि बीजेपी धर्म बांटने में रही, 'आप' लोकलुभावन वादे में रही और कांग्रेस सिर्फ अहंकार में रही। वहीं कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने एक ट्वीट जारी करते हुए दिल्ली में पार्टी की हार पर जमकर सवाल खड़े किए हैं। शर्मिष्ठा ने इसके लिए पार्टी आला कमान को भी जिम्मेदार ठहराया है।

कांग्रेस 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में भी एक भी सीट हासिल नहीं कर पाई थी। वहीं भारतीय जनता पार्टी भी केवल 3 सीटें हासिल कर पाई थी। 2020 के चुनाव में बीजेपी 8 सीटें हासिल करने में कामयाब होती दिख रही है। वहीं आम आदमी पार्टी(आप) को 62 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+