सुभाष चंद्रा का जी एंटरटेनमेंट के चेयरमैन पद से इस्तीफा स्वीकार
नई दिल्ली। कारोबारी सुभाष चंद्रा ने जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। बोर्ड ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है। सोमवार को उन्होंने इस्तीफा दिया, जिसे बोर्ड ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया। हालांकि चंद्रा जी एंटेरटेनमेंट के गैर-कार्यकारी निदेशक पद पर बने रहेंगे।

हाल ही में जी एंटरटेनमेंट ने 16.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है। कंपनी कर्जे चुकाने के लिए जी की 16.5 फीसदी हिस्सेदारी को बेचने की योजना बना रही है। कंपनी नकदी के संकट से जूझ रही है। ग्रुप इतनी हिस्सेदारी बेच देता है, तो उसके पास कुल 6000 करोड़ का कर्ज बचा रह जाएगा। वहीं चंद्रा के पास कंपनी के महज पांच फीसदी शेयर रह जाएंगे।
बता दें कि एस्सेल ग्रुप पर 7000 करोड़ का कर्ज है। इसमें 5000 करोड़ घरेलू और 2000 करोड़ की विदेशी देनदारी है। उधारी चुकाने के लिए सुभाष चंद्रा ने जी एंटरटेनमेंट के अपने 16.5 फीसदी हिस्से को बेचने का फैसला किया।












Click it and Unblock the Notifications