59,000 करोड़ की नेटवर्थ से सीधे 31 करोड़! 980 करोड़ के लोन में कैसे फंसे सुभाष चंद्रा? क्या है पूरा विवाद

Subhash Chandra CBI FIR: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन रहे सुभाष चंद्रा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। LIC हाउसिंग फाइनेंस यानी LICHFL से करीब 980 करोड़ रुपये के लोन से जुड़े मामले में CBI ने उनके और अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

इस मामले में सबसे ज्यादा चर्चा उनकी नेटवर्थ को लेकर हो रही है। आरोप है कि लोन लेते समय दिए गए दस्तावेजों में उनकी नेटवर्थ करीब 59,000 करोड़ रुपये बताई गई थी। लेकिन बाद की व्यक्तिगत दिवालिया प्रक्रिया में उन्हीं आंकड़ों को लेकर सवाल उठे। आखिर 980 करोड़ के लोन और 59,000 करोड़ की नेटवर्थ के बीच पूरा विवाद क्या है?

Subhash Chandra CBI FIR

₹980 करोड़ का लोन आखिर किन कंपनियों को मिला?

CBI की FIR के मुताबिक, पूरा मामला सुभाष चंद्रा से जुड़ी चार कंपनियों को दिए गए करीब 980 करोड़ रुपये के लोन से जुड़ा है। पहले मामले में Vasant Sagar Properties और Pan India Infra Projects को करीब 500 करोड़ रुपये दिए गए। दूसरे मामले में Digital Subscriber Management and Consultancy Services और Spirit Infra Power and Multi Ventures को करीब 480 करोड़ रुपये का लोन मिला। दोनों मामलों में सुभाष चंद्रा गारंटर थे।

ये भी पढ़ें: 'मैं फिर से पैसे कमाऊंगा', कर्ज चुकाने के बाद फिर बिजनेस में लौटेंगे सुभाष चंद्रा, आखिर किस विवाद में फंसे?

लोन लेते समय ₹59,000 करोड़ की नेटवर्थ

पहले 500 करोड़ रुपये के लोन के मामले में सुभाष चंद्रा की तरफ से एक नेटवर्थ सर्टिफिकेट दिया गया था। DIM & Co. ने 28 मार्च 2018 को यह सर्टिफिकेट जारी किया था। इसमें 31 मार्च 2017 तक उनकी नेटवर्थ 6,197.62 मिलियन डॉलर यानी करीब 59,113 करोड़ रुपये बताई गई थी। LICHFL की शिकायत के मुताबिक, यह सर्टिफिकेट लोन मंजूर करने में अहम दस्तावेजों में से एक था।

दूसरे लोन में भी हजारों करोड़ की संपत्ति बताई गई

दूसरे करीब 480 करोड़ रुपये के लोन में भी सुभाष चंद्रा की नेटवर्थ को लेकर एक सर्टिफिकेट दिया गया था। यह सर्टिफिकेट MPJ & Co. Chartered Accountants ने 6 जुलाई 2018 को जारी किया था। इसमें उनकी नेटवर्थ करीब 40,562 करोड़ रुपये बताई गई थी। यानी दोनों लोन के समय दस्तावेजों में उनकी आर्थिक हैसियत कई हजार करोड़ रुपये की बताई गई। बाद में यही आंकड़े विवाद का बड़ा कारण बने।

फिर नेटवर्थ पर सवाल कैसे खड़ा हुआ?

दोनों लोन में बाद में डिफॉल्ट हुआ। इसके बाद मामला Insolvency and Bankruptcy Code यानी IBC के तहत व्यक्तिगत दिवालिया प्रक्रिया तक पहुंचा। LICHFL की शिकायत के मुताबिक, इसी प्रक्रिया के दौरान सुभाष चंद्रा ने पहले दिए गए नेटवर्थ सर्टिफिकेट में बताए गए आंकड़ों पर सवाल उठाया। FIR के मुताबिक, 2024 में उनकी नेटवर्थ करीब 31.79 करोड़ रुपये बताई गई। यहीं से पुराने और नए आंकड़ों के बीच बड़ा अंतर सामने आया।

ये भी पढ़ें: क्या होता है Banking Haircut? Zee के सुभाष चंद्र ने 22,000 करोड़ वाले मामले में कैसे उठाया इसका फायदा?

CBI अब आखिर जांच क्या करेगी?

CBI की जांच का सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या लोन लेने के लिए नेटवर्थ को जानबूझकर गलत या बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया था। एजेंसी यह भी जांच करेगी कि दिए गए सर्टिफिकेट सही थे या नहीं और लोन मंजूर कराने में उनकी क्या भूमिका रही। इसके अलावा यह भी देखा जाएगा कि सुभाष चंद्रा, संबंधित कंपनियों और दूसरे आरोपियों के बीच कोई आपराधिक साजिश थी या नहीं। FIR में धोखाधड़ी और भरोसा तोड़ने जैसे आरोप भी लगाए गए हैं।

क्या सिर्फ नेटवर्थ ही विवाद का मुद्दा है?

नहीं, मामला सिर्फ नेटवर्थ के आंकड़ों तक सीमित नहीं है। CBI यह भी जांच करेगी कि करीब 980 करोड़ रुपये के लोन का इस्तेमाल उस उद्देश्य के लिए हुआ या नहीं, जिसके लिए पैसा मंजूर किया गया था। जांच में संबंधित कंपनियों, उनके अधिकारियों, गारंटर और लोन प्रक्रिया से जुड़े लोगों की भूमिका भी देखी जाएगी। फिलहाल ये सभी आरोप जांच का हिस्सा हैं और CBI की जांच पूरी होने के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+