काटजू के कड़वे बोल- कहा कायर थी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज मार्कंडेय काटजू अपने विवादित बयानों के चलते हमेशा से ही विवादों में रहे हैं। इस बार जुबान से नहीं कलम से विवाद खड़ा किया है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज को कायर कहा है।
जाहिर है काटजू की यह बात आपको कांटे की तरह चुभी होगी। खैर उनकी बात में और क्या-क्या है, चलिये हम आपको बताते हैं। मार्कंडेय काटजू ने अपने एक लेख में लिखा है कि सुभाष चंद्र बोस ने जापानी की महात्वकाक्षांओ को पूरा करने के लिए दूसरे विश्व युद्ध में जापान की मदद की थी। काटजू ने लिखा कि जापान की मदद के लिए सुभाष चंद्र बोस की आलोचना होनी चाहिए।
उन्होंने अपने लेख में लिखा है कि जापानियों ने सुभाष को अपनी साम्राज्यवादी महात्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए इस्तेमाल किया। जैसे ही जापान के लिए सुभाष चंद्र बोस की उपयोगिता खत्म हो गयी, जापानियों ने उन्हें खत्म कर दिया होगा।
काटजू यहीं नहीं रुकते हैं वो लिखते हैं कि आजाद हिंद फौज अगर वाकई में ताकतवर थी तो उसने जापान के आगे आत्मसमर्पण क्यों किया। आजाद हिंद फौज को अंग्रेजों के खिलाफ गुरिल्ला युद्ध जारी रखना चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं करना दर्शाता है कि बिना जापान के समर्थन के आजाद हिंद फौज का कोई अस्तित्व नहीं था। बिना जापान के समर्थन के आजाद हिंद फौज खाली ढिंढोरा यानी हवा-हवाई था।













Click it and Unblock the Notifications