चंडीगढ़ छेड़खानी मामला: अपनों से ही घिरी BJP, सांसद ने मांगा बराला का इस्तीफा
नई दिल्ली। शुक्रवार की देर रात चंडीगढ़ मे बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला द्वारा एक युवती से की गई छेड़छाड़ के मामले में जहां भाजपा इस समय विपक्षी नेताओं के निशाने है, वहीं भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने अपनी ही पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का इस्तीफा मांग लिया है। कुरुक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि किसी का पीछा करना, हाथ मारकर गाड़ी रोकना या अपहरण की कोशिश करना एक गंभीर मामला है, इसको लेकर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि लड़की ने इस मामले में हिम्मत दिखाई है वरना 90 फीसदी लड़कियां मामले को लेकर सामने नहीं आती हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के मुंह खोलने से पहले ही सुभाष बराला को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व इस पर क्या फैसला करेगा ये मुझे नहीं पता लेकिन यह मेरी राय है कि उन्होंने बिना किसी देरी के इस्तीफा दे देना चाहिए।
एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू के दौरान राजकुमार सैनी ने कहा कि अगर हमारे परिवार में किसी ने गलती की है, तो नैतिक आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। सैनी ने कहा कि बराला का ऐसा कदम पार्टी की छवि में सुधार कर सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कई उदाहरण है जब कई नेताओं को परिवार के ऊपर आरोप लगने पर इस्तीफा देना पड़ा था। तत्कालीन हरियाणा के बिजली मंत्री विनोद शर्मा ने इस्तीफा दे दिया था जब उनके बेटे का नाम जेसिका लाल हत्याकांड से जुड़ा था। निजी तौर पर गलती नहीं होने पर भी विनोद शर्मा ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आंध्र प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एन डी तिवारी के उदाहरण का भी हवाला दिया।












Click it and Unblock the Notifications