Subhas Chandra Bose Jayanti: 'सियासी फायदे के लिए बदले द्वीपों के नाम...' CM ममता ने PM मोदी पर साधा निशाना

आज पीएम मोदी ने अंडमान- निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े अनाम द्वीपों का नामकरण 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर किया है,जिस पर सीएम ममता बनर्जी ने तंज कसा है।

Mamata Banerjee slams PM Narendra Modi

CM Mamata Banerjee slams PM Narendra Modi: आज पूरा देश ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 126वीं जयंती मना रहा है, साल 2021 के बाद ये दिन 'पराक्रम दिवस' के तौर पर मनाया जाता है। इस खास मौके पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने नेताजी को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। कोलकाता के एक कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए बंगाल की सीएम ममता ने कहा कि 'हमारा नेताजी के परिवार से खास जुड़ाव और लगाव रहा है। पूरा देश आज अपने इस सच्चे सपूत को याद कर रहा है लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो कि आज के दिन को भी सियासी फायदे के लिए प्रयोग कर रहे हैं।'

'ये लोग केवल सियासी फायदा देखते हैं'

उन्होंने पीएम मोदी और भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि 'आज कुछ लोगों ने अंडमान-निकोबार में द्वीपों का नाम बदलकर लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश की है,जबकि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने द्वीपों का नाम साल 1943 में ही शाहिद और स्वराज द्वीप रख दिया था लेकिन ये लोग राजनीतिक फायदे के लिए अब द्वीपों का नाम बदल रहे हैं।'

'देश की एजेंसियों का गलत प्रयोग कर रहे हैं'

उन्होंने आगे कहा कि 'ये लोग देश की एजेंसियों का गलत प्रयोग कर रहे हैं और देश को बांटने और बेचने में लगे हैं, हम कहते हैं कि एजेंसियां हमारे पीछे लगा दो लेकिन देश को एक रहने दो।'

द्वीपों का नामकरण 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर

गौरतलब है कि आज पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े अनाम द्वीपों का नामकरण 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर किया और साथ ही नेताजी के नाम पर बनने वाले द्वीप के राष्ट्रीय स्मारक के मॉडल का अनावरण भी किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए।

'जहां पहली बार तिरंगा फहराया था'

इस खास मौके पर पीएम ने कहा कि 'अंडमान की धरती वो धरती है, जहां पहली बार तिरंगा फहराया गया था। आज नेताजी सुभाष बोस की जयंती है। देश इस दिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाता है। इसी धरती पर वीर सावरकर और देश के लिए लड़ने वाले कई अन्य नायकों को कैद किया गया था, आज दिन 21 द्वीपों को नाम दिए गए हैं उनके नाम में ही उनका संदेश है, जो हर भारतीय को गौरवान्वित करता है। इन सभी का संदेश था- 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत ', इन सभी का संकल्प आज साकार हो रहा है।'

जिन 21 वीरों के नाम पर द्वीपों के नाम का नामकरण हुआ है उनके नाम निम्नलिखित हैं...

  • सूबेदार और कैप्टन (तत्कालीन लांस नायक) करम सिंह
  • लांस नायक अल्बर्ट एक्का
  • मेजर सोमनाथ शर्मा,
  • करम सिंह,
  • द्वितीय लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे,
  • नायक जदुनाथ सिंह,
  • मेजर शैतान सिंह,
  • कंपनी क्वार्टर मास्टर हवलदार अब्दुल हामिद,
  • लेफ्टिनेंट कर्नल अर्देशिर बुर्जोरजी तारापोर,
  • मेजर होशियार सिंह,
  • सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल,
  • फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों,
  • मेजर रामास्वामी परमेश्वरन,
  • नायब सूबेदार बाना सिंह,
  • कैप्टन विक्रम बत्रा,
  • लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडेय ,
  • सूबेदार मेजर संजय कुमार और
  • सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव (सेवानिवृत्त)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+