सुभाष चंद्र बोस के पोते बोले- धर्मनिरपेक्षता के मुद्दे पर मैं चिंतित, छोड़ सकता हूं भाजपा
नई दिल्ली। स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र कुमार बोस ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि धर्मनिरपेक्षता के मुद्दे पर पार्टी के स्टैंड को लेकर वो सहज नहीं है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो वो भाजपा से अलग होने के बारे में सोचेंगे। चंद्र कुमार बोस पश्चिम बंगाल भाजपा के उपाध्यक्ष हैं।
Recommended Video

बोस ने नागरिकता कानून में मुस्लिमों को ना लेने और हाल में भाजपा की नीतियों को लेकर कहा, मुझे लग रहा है कि मैं नेताजी (सुभाष चंद्र बोस) के सिद्धांतों का पालन नहीं कर पा रहा। अगर पार्टी की ओर से शंकाओं का समाधान ना हुआ तो मुझे पार्टी में बने रहने पर सोचना होगा। मैं पीएम नरेंद्र मोदी से बात करने के बाद पाार्टी में रहने या छोड़ने पर फैसला लूंगा।
उन्होंने कहा कि जनवरी 2016 में जब मैं भाजपा में शामिल हुआ था तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से साफ कहा था कि मैं पार्टी मंच का इस्तेमाल करके धर्मनिरपेक्षता और समावेश के सिद्धांतों को फैलाना चाहता हूं। उन्होंने इस पर सहमति भी दी थी। हालांकि अब मुझे इस पर विचार की जरूरत है।
चंद्र कुमार बोस मुसलमानों को नागरिकता संशोधन अधिनियम के दायरे में ना लाने पर पार्टी के रुख से अलग बोल रहे हैं। वहीं शुक्रवार (23 जनवरी) को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज 123वीं जयंती के अवसर पर भाजपा में की ओर से उत्साह ना दिखने पर भी उन्होंने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा, नेताजी की जयंती पर कुछ कार्यक्रम तो होना ही चाहिए। अगर आप उनकी उपेक्षा करते हैं, तो आप देश की उपेक्षा करते हैं। यह मेरा प्रधानमंत्री के लिए संदेश है।
-
गुवाहाटी में अमित शाह के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, गृह मंत्री ने किया दावा- असम में 90 सीटें जीतेगी BJP -
Gujarat By-Election 2026: उमरेठ सीट से हर्षदभाई गोविंदभाई परमार मैदान में, क्या है BJP का दांव? -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग












Click it and Unblock the Notifications