CAA पर बोले अमित शाह-राजनीतिक दलों के जाल में न फंसे छात्र, एक बार पढ़ें नागरिकता संशोधन कानून

Recommended Video

      CAA पर Amit Shah की छात्रों से अपील,एक बार जरूर पढ़े Citizenship Amendment Act | वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून पर छात्रों के उग्र प्रदर्शन पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल अपने राजनीतिक हितों के फायदे के लिए छात्रों को भड़का रहे हैं। एक रैली को संबोधित करने के दौरान अमित शाह ने कहा कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम 2019 तीन पड़ोसी देशों में धार्मिक उत्पीड़न का सामना करने वाले शरणार्थियों को भारतीय राष्ट्रीयता देगा और भारत में किसी की नागरिकता नहीं लेगा।

       Students should read CAA once and not fall for trap, Amit Shah urges protesters

      उन्होंने कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर आ रोप लगाते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल अपने राजनीतिक हितों को बढ़ावा देने के लिए अफवाहें फैला रहे हैं और हिंसा भड़का रहे हैं। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वो पहले एक बार इस CAA कानून को पढ़ें। उन्होंने छात्रों को किसी राजनीतिक दल के बहकावे में न आने की सलाह दी । अमित शाह ने कहा है कि नागरिकता कानून किसी की नागरिकता छिनने का काम नहीं कर रहा है, बल्कि यह गरीब, दुखियारे को नागरिकता देने काम करेगा।

      उन्होंने कहा कि मैं छात्रों ने अपील करता हूं कि आप नागरिकता कानून का अभ्यास कीजिए, तब आप समझ पाएंगे कि इसमें नागरिकता छिनने को कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल अपने फायदे के लिए देश में हिंसा फैला रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस, आप और टीएमएसी से कहा कि आप भी इस हिंसा के रास्ते से वापस आ जाइए इससे किसी का भी भला नहीं हो सका है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+