CAB के खिलाफ दिल्ली में भारी विरोध प्रदर्शन, पुलिस के साथ हिंसक झड़प

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर देश के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में भी लोग सड़कों पर उतरे हैं। जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान दिल्ली पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई है। छात्रों के प्रदर्शन की वजह से एहतियात के तौर पर दिल्ली मेट्रो के पटेल चौक और जनपथ मेट्रो स्टेशन पर पुलिस की सलाह के बाद एंट्री और एक्जिट को बंद कर दिया गया है।

Recommended Video

    Citizenship Act पर Jamia के छात्रों का उग्र प्रदर्शन | वनइंडिया हिंदी
    जामिया मिलिया इस्लामिया में छात्र इस एक्ट को लेकर विरोध कर रहे हैं

    जामिया मिलिया इस्लामिया में छात्र इस एक्ट को लेकर विरोध कर रहे हैं

    शुक्रवार को देश की राजधानी दिल्ली में भी बिल के विरोध में लोग सड़कों पर उतरे हुए हैं। अब जामिया मिलिया इस्लामिया में छात्र इस एक्ट को लेकर विरोध कर रहे हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी को अंजाम दिया तो वहीं पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इस विरोध प्रदर्शन में छात्रों के साथ छात्राएं भी शामिल हैं। ये छात्र केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। गुरुवार रात से ही विरोध प्रदर्शन के लिए एकत्रित होने लगे थे।

    धारा 144 लागू होने के कारण मार्च निकालने की इजाजत नहीं

    धारा 144 लागू होने के कारण मार्च निकालने की इजाजत नहीं

    इस दौरान दोनों के बीच हिंसक झड़प हुई जिनमें पुलिसकर्मी और स्टूडेंट्स दोनों घायल हो गए। स्टूडेंट्स का आरोप है कि उनपर पुलिसकर्मियों ने बल प्रयोग किया। वहीं, पुलिस का कहना है कि धारा 144 लागू होने के कारण मार्च निकालने की इजाजत नहीं है। यूनिवर्सिटी गेट को भी बंद कर दिया गया। उधर, प्रदर्शन को देखते हुए संसद भवन के नजदीक के दो मेट्रो स्टेशनों जनपथ और पटेल चौक को बंद कर दिया गया है। अहतियातन स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट बंद कर दी गई है। दोनों ही स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुक रही हैं। इसके अतिरिक्त संसद मार्ग से टॉलस्टॉय मार्ग के बीच ट्रैफिक रोक दिया गया है।

    मेट्रो स्टेशन फिर खोले गए

    मेट्रो स्टेशन फिर खोले गए

    उधर छात्रों के प्रदर्शन की वजह से बंद किए गए पटेल चौक और जनपथ मेट्रो स्टेशन फिर से खोल दिया गया है। इसकी जानकारी दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने ट्विटर पर दी है। डीएमआरसी के अनुसार, अब सभी मेट्रो स्टेशनों पर परिचालन फिर सुचारू रूप से चल रहा है। इससे पहले दिल्ली पुलिस की सलाह पर डीएमआरसी ने पटेल चौक और जनपथ मेट्रो स्टेशन को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया था। इन दोनो स्टेशनों पर मेट्रो नहीं रुक रही थी। यहां पर एंट्री और एक्जिट दोनों बंद कर दिए गए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+