इस यूनिवर्सिटी में पढ़े हैं Nokia के राजीव और Microsoft के सत्या नाडेला

एमआइटी परिसर में आजकल जश्न का माहौल है। राजीव सूरी अब संस्थान के दूसरे ऐसे पूर्व छात्र बन चुके हैं, जिन्हें विदेश में एक बड़ी कंपनी की अगुवाई के लिए योग्य माना गया है। इससे पहले विश्व की अग्रणी तकनीकी कंपनी माइक्रोसाॅफ्ट ने सत्या नाडेला को अपने शीर्ष पद पर नियुक्त किया था।
सत्या ने वर्ष 1988 में यहां से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। इन दोनों के बीच समानता है कि दोनों ने एमआइटी से इलेक्ट्राॅनिक और संचार तकनीकि की ही पढ़ाई की है। जानकारी के मुताबिक, राजीव ने वर्ष 1989 में एमआईटी से इलेक्ट्राॅनिक्स और संचार तकनीकी में ज्ञान अर्जित किया। उन्हें नोकिया के शीर्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने के बारे में पिछले एक महीने से चर्चा सुनने को मिल रही थी।
सूरी की नियक्ति की चर्चा उस वक्त् से शुरु हो गई थी, जब नोकिया अपना कारोबार माइक्रोसाॅफ्ट को बेंचने की योजना बना रही थी। अब इस निर्णय पर मुहर लग जाने से एमआइटी के छात्रों व शिक्षकों में गज़ब का उत्साह है। यहां तक कि संस्थान में अपने अंतिम वर्ष की परीक्षाओं की तैयारी में जुटे छात्र भी राजीव की नियक्ति से काफी उत्साहित हैं।
इनका कहना है कि एक ही वर्ष में एमआइटी के दो छात्रों को दुनिया की दिग्गज कंपनियों में उच्च पद मिलना संस्थान के लिए गर्व की बात है। संस्थान के लोग एमआइटी को दुनिया के किसी भी तकनीकी संस्थान के समकक्ष बता रहे हैं।
एमआइटी के निदेषक डाॅ. विनोद वी थाॅमस ने पत्रकारों को बताया कि ‘‘सत्या और सूरी ने इस बात का पूरा सबूत दिया है कि एमआइटी में विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास पर ध्यान दिया जाता है। जो विद्यार्थी इंजीनियरिंग काॅलेज से पढ़ाई करने के बाद पेशेवर दुनिया में कदम रखते हैं, उन्हें कंपनियां ब्राण्ड के तौर पर देखती है।''
यह भी पढ़ें- ऐक रिकॉर्ड ऐसा भी
उन्होंने एमआईटी के इन दोनों पूर्व छात्रों को अपने पेशेवर जीवन में मिली सफीलता पर उत्साह जताते हुए कहा, ‘फाॅच्र्यून-500‘ पत्रिका में दोनों को स्थान मिलना भी संस्थान के लिए गर्व का विषय है। इसी के साथ उन्होंने ऐसी प्रतिभाएं सामने लाने का श्रेय संस्थान के अनुशासन, शिक्षण-प्रशिक्षण को दिया।












Click it and Unblock the Notifications