बच्चों की शरारत या हकीकत, एक हफ्ते के लिए बंद हुआ स्कूल
बच्चों की शरारत या हकीकत, स्कूल को एक हफ्ते के लिए बंद किया गया, स्कूल प्रशासन की मानें तो यह सिर्फ भ्रम है
नई दिल्ली। अक्सर आपने अपने स्कूल के दिनों मे स्कूल नहीं जाने का बहाना किया होगा, आप अक्सर ये मनाते होंगे कि कुछ ऐसा हो कि स्कूल बंद हो जाए। लेकन तमिलनाडु के स्कूल में बच्चों ने कुछ ऐसा किया कि स्कूल एक हफ्ते के लिए बंद हो गया।

जी हां तमिलनाडु में नाजरेथ मैट्रीकुलेशन स्कूल में एक हफ्ते तक इसलिए क्लासेस नहीं हुई क्योंकि बच्चों ने यहां चक्कर आने और स्कूल की बिल्डिंग के हिलने की शिकायत की थी।
दिल्ली स्मॉग में कैसा हो गया ताजमहल, कुतुबमीनार और लाल किला, देखिए 10 इंस्टाग्राम तस्वीरें
बच्चों ने दबाया अलार्म का बटन
न्यूज मिनट की खबर की मानें तो प्राइमरी स्कूल के बच्चों ने स्कूल की बिल्डिंग के हिलने की शिकायत की थी, जिसके बाद बच्चों ने अलार्म दबाया और उसके बाद स्कूल को तुरंत खाली कराया गया।
हालांकि इस घटना के बाद क्लासेस फिर से शुरु कर दी गई थी लेकिन बच्चों में माता-पिता ने सरकार से स्कूल के लिए क्लीयरेंस सर्टिफिकेट की मांग कर डाली।
पीडब्ल्यू ने बताया इमारत को सुरक्षित
हालांकि स्कूल प्रशासन और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने इसे सिर्फ एक ऑप्टिकल भ्रम बताते हुए कहा कि इसमें डरने वाली कुछ भी बात नहीं है। स्कूल के सेक्रेटरी एएन हेनरी ने बताया कि बच्चों ने बादलों को पेड़ की ओट में जाते हुए देखा होगा जिससे उन्हें लगा होगा कि बिल्डिंग हिल रही है।
बच्चों की शिकायत के बाद पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने स्कूल की बिल्डिंग का निरीक्षण किया और इमारत को सुरक्षित करार दिया। हालांकि क्लासेस शुरु करने से पहले कुछ और परीक्षण किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications