VIDEO: इंटरनेट पर वायरल हुआ स्टूडेंट के लिखे अतरंगी जवाबों का वीडियो, देखिए फिर टीचर ने क्या किया...
Viral Video: इंटरनेट पर अक्सर बच्चों के अतरंगी जवाबों वाली कॉपियां वायरल होती रहती हैं। इन उटपटांग जवाबों को पढ़कर लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं। ऐसी ही एक और कॉपी सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रही है।
एक छात्र की एग्जाम सीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया है। यह पेपर एक हिंदी परीक्षा का है जिसमें कुछ ऐसे आंसर लिखे गए हैं जिन्हें पढ़कर टीचर भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए।

इंस्टाग्राम पर @n2154j नाम के अकाउंट से शेयर किया गया यह वीडियो, व्याकरण अवधारणाओं पर छात्र के अद्वितीय दृष्टिकोण को दिखाता है। पेपर में पूछे गए कुछ क्वेश्चन के आंसर के अपनी समझ के अनुसार जो लिखा है वो काफी अनोखा है। पेपर में जब पूछा गया "संयुक्त व्यंजन क्या है?" छात्र ने इसे व्याकरण की जगह खाने से जुड़ा सवाल समझ कर उत्तर में लिखा, "मटर पनीर और सभी मिश्रित सब्जियां संयुक्त व्यंजन हैं।"
जब पूछा गया, "भूतकाल किसे कहते हैं?" तब उसका उत्तर था, "जब भूत हमारा काल बनकर आता है तो उसे भूतकाल कहते हैं।" स्टूडेंट ने "बहुवचन किसे कहते हैं?" के लिए लिखा "जो बहू अपने ससुराल वालों की बातें मानती है, वह बहुवचन कहलाती है।"
जबकि शिक्षक को तकनीकी रूप से गलत उत्तरों को मार्क करना था, वो केवल मनोरंजन के लिए छात्र को 10 में से 5 अंक देने से खुद को नहीं रोक सके। टीचर ने 5 मार्क्स देते हुए लिखा, "ये 5 नंबर तुम्हारे दिमाग के लिए हैं, बेटा!"
हालांकि इस वीडियो पर कमेंट कर के यह दावा कर रहे हैं कि यह पोस्ट बनावटी है। कई लोग लिखावट एक जैसी होने की वजह से ये सवाल उठा रहे हैं कि टीचर और स्टूडेंट की लिखावट एक जैसी कैसे है।












Click it and Unblock the Notifications