खुद को 'India Occupied Kashmir' का बता रहे युवक को सुषमा ने दिया था ऐसा जवाब कि 2 मिनट में बना दिया 'भारतीय'
नई

युवक ने कहा 'भारत अधिकृत कश्मीर' से हूं मदद करें
दरअसल जब सुषमा विदेश मंत्री थीं तब शेख अतीक नाम के एक युवक ने उन्हें टैग कर एक ट्वीट किया। ट्वीट में लिखा था, मैं जम्मू कश्मीर से हूं, फिलीपींस में मेडिसन का कोर्स कर रहा हूं और मेरा पासपोर्ट डैमेज हो गया है। मैंने एक माह पहले नए पासपोर्ट के लिए अप्लाई किया था। मुझे मेडिकल चेकअप के लिए घर जल्दी जाना जरूरी है, कृप्या मेरी मदद करें। यहां सुषमा ने मदद से पहले शेख अतीक की प्रोफाइल को ठीक से देखा और जबरदस्त जवाब दिया और उनका ट्वीट मानो हर जगह चर्चा का विषय बन गया।

''भारत अधिकृत कश्मीर' जैसी कोई जगह नहीं है'
शेख अतीक का ट्विटर प्रोफाइल खंगालने के बाद सुषमा ने जवाब में लिखा- 'शेख अगर आप जम्मू कश्मीर प्रदेश से हैं तो हम आपकी मदद जरूर करेंगे लेकिन आपकी प्रोफाइल में लिखा है कि आप 'भारत अधिकृत कश्मीर' से हैं। ऐसी कोई जगह तो है ही नहीं'। सुषमा का ये ट्वीट था की शख्स तुरंत सही रास्ते पर आ गया और अपनी प्रोफाइल में बदलाव किया। इसके बाद फिर से सुषमा का जवाब आया- 'शेख मुझे खुशी है कि आपने अपनी प्रोफाइल में सुधार किया है। ये जम्मू कश्मीर से एक भारतीय नागरिका है, फिलीपींस में भारतीय एमबेसी इसे तुरंत मदद पहुंचाए।'

'खुदकुशी की बात नहीं सोचते, हम हैं ना...'
सुषमा सोशल मीडिया की से अकसर ही लोगों की समस्या का समाधान करती रही थीं। अप्रैल माह में जब सुषमा स्वराज विदेश मंत्री थीं तब सऊदी अरब के रियाद में फंसे एक शख्स ने भारतीय दूतावास से मदद मांगते हुए कहा कि वो भारत वापस आना चाहता है। मदद ना मिलने पर उसने आत्महत्या करने की बात कही थी। इस पर सुषमा स्वराज ने फौरन प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया- 'खुदकुशी के बारे में नहीं सोचते, हम हैं न। हमारा दूतावास आपकी पूरी मदद करेगा। सुषमा स्वराज ने इस ट्वीट में रियाद स्थित भारतीय दूतावास को टैग कर मामले की रिपोर्ट भी मांगी थी।
यह












Click it and Unblock the Notifications