जादवपुर यूनिवर्सिटी में उस लड़के का नाम मेरिट लिस्ट आया जिसने कभी एप्लाई ही नहीं किया
कोलकाता। हुगली के अर्चिसमान पाणिग्रही जिसने 12वीं में इस साल पश्चिम बंगाल टॉप किया था उसके साथ एक अजीबो गरीब घटना घटी है। पश्चिम बंगाल के प्रतिष्ठित कॉलेज जादवपुर यूनिवर्सिटी की मेरिट लिस्ट में अर्चिसमान का नाम पहले स्थान पर देखा गया है लेकिन हैरानी की बात यह है कि अर्चिसमान ने तो जादवपुर यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए एप्लाई भी नहीं किया था।

अर्चिसमान के अनुसार, 'मैंने जादवपुर यूनिवर्सिटी में कभी एप्लाई किया ही नहीं लेकिन मुझे मेरे दोस्तों से पता चला कि मेरा नाम यूनिवर्सिटी की कट-ऑफ लिस्ट में पहले नंबर पर आया है और वो भी फिजिक्स, केमिस्ट्री, जीयोलॉजी और मैथमेटिक्स विषय में। लेकिन लिस्ट में जन्म दिनांक और अंक मेरे नहीं है'।
अर्चिसमान ने यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर को पत्र लिख बताया कि कट-ऑफ लिस्ट की टॉप में मेरा नाम आया है जबकि मैंने एडमिशन के लिए एप्लाई ही नहीं किया था। वहीं, वीसी का मानना है कि यह एक साइबर क्राइम है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि अर्चिसमान पाणिग्रही ने इस साल 12वीं साइंस में 99.2 प्रतिशत लाकर पश्चिम बंगाल टॉप किया था। अर्चिसमान बीएससी करने के बाद वैज्ञानिक क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications