Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पंंजाब यूनिवर्सिटी: छात्र संघ चुनाव के परिणाम ने चौंकाया, इस छात्रा ने रचा इतिहास

चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में इस बार राजनैतिक दल भाजपा, कांग्रेस, अकाली दल और लोक दल को छात्रसंघ चुनाव में बड़ा झटका लगा है। यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट इलेक्शन में पहली बार किसी महिला ने बाजी मारी है। स्टूडेंट फेडरेशन फॉर सोसाइटी पार्टी की कनुप्रिया को 2802 वोट से पहले पायदान हासिल किया। उन्होंने एबीवीपी के आशीष को हराया जिन्हें 2083 वोट ही मिल पाए।

Student for Society won student elections in Punjab University

पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के छात्र संघ चुनावों में अध्यक्ष पद पर इस बार स्टूडेंट फॉर सोसाइटी ने कब्जा जमाया है। यहां पढ़ने वाले ज्यादातर छात्र पंजाब,हरियाणा,हिमाचल जैसे राज्यों के हैं। जहां परंपरागत राजनैतिक दलों को अरसे से प्रभाव है। लेकिन इस बार यहां नया इतिहास रचा गया है। कनुप्रिया ने अपनी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह मेरी नहीं स्टूडेंट्स की जीत है। एसएफएस लंबे समय से स्टूडेंट्स के राइट्स के लिए लड़ता रहा है।

हालांकि अभी तक यहां कांग्रेस की एनएसयूआइ, भाजपा की एबीवीपी और अकाली दल की सोई और हरियाणा के लोकदल की इनसो पार्टियों का ही दबदबा रहा है। लेकिन इस बार स्टूडेंट फॉर सोसाइटी (एसएफएस) की उम्मीदवार जूलॉजी विभाग की स्टूडेंट कनुप्रिया ने अध्यक्ष पद जीत हासिल की है। कनुर्पिया ने पर सोई-इनसो-आइएसए-हिमासू पैनल के प्रत्याशी इकबाल प्रीत सिंह को हराया। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में करीब चार साल पहले स्टूडेंट फॉर सोसाइटी छात्र संगठन का गठन किया गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+