चलती ट्रेन में गेट पर खड़े किशोर का सिर खंभे से टकराया, दर्दनाक मौत

मुंबई। एक 17 साल के युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। दरअसल दरवाजे से बाहर सिर निकालने के चलते युवक का सिर बिजली के खंभे से टकराया और वह नीचे जा गिरा और इसके बाद उसी ट्रेन के नीचे आ जाने से दर्दनाक मौत हुई। घटना मुंबई के डॉकयार्ड रोड स्टेशन के पास की है। मृत युवक की पहचान जुबैर शेख सिद्दकी के रूप में की गई है। जुबैर अपनी इंटर की फाइनल परीक्षा देकर वडाला स्थित अपने घर लौट रहा था।

student killed in Mumbai after he leans out of running train, hits head on pole

वडाला के जीआरपी अधिकारियों का कहना है कि जुबैर अपनी जियोग्राफी की परीक्षा देकर लौट रहा था जब ये दुर्घटना हुई। वह दोपहर 1 बजे परीक्षा केंद्र से निकला था। इसके बाद वह जुम्मे की नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गया और इसके बाद वह 4 दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। 2.30 बजे उसने ट्रेन पकड़ी थी।

लड़के लापरवाही से ट्रेन के दरवाजे पर झूल रहे थे। यहीं कारण है कि जुबैर का सिर बिजली के खंभे से लड़ा और वह नीचे जा गिरा। जुबैर का हाथ सीधे ट्रेन के नीच आ गया। उसे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषिक कर दिया गया। जीआरपी अधिकारी ने बताया कि हमने स्कूल जाने वाले बच्चों और उनके माता पिता की काउंसिलिंग की है। हम उन्हें बच्चों को अकेले सफर न करने की राय देते हैं।

यह भी पढ़ें- सऊदी अरब में भारतीय युवक की मौत, घर पहुंचा श्रीलंकाई महिला का शव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+