गुजरात में पहली बार दबोचे गए पबजी और मोमो खेलते 10 लोग, कमिश्नर बोले- ये गेम नहीं खेलने देंगे

Gujarat News in hindi, राजकोट। गुजरात में राजकोट में पुलिस कमिश्नर द्वारा पबजी और मोमो जैसे गेम खेलने पर प्रतिबंध लगाया गया है। कमिश्नर के मुताबिक, ऐसा करते कोई पाया जाएगा तो कार्रवाई होगी। सिपाहियों को बोला गया है कि वे ऐसे लोगों को पकड़ें। उनके आदेशों के बाद गांधीग्राम एवं तालुका पुलिस ने कलावाड़ रोड, बिग बाज़ार समेत 4 स्थानों पर छापे मारे। पहली बार 10 लोग रंगे हाथ पकड़े गए।

मोमो चेलेन्ज गेम खेलते हुए पकड़ा

मोमो चेलेन्ज गेम खेलते हुए पकड़ा

गांधीग्राम पुलिस ने कालावड़ रोड स्थित नेप्च्यून टॉवर से केतन प्रभुदासभाई मुलिया नामक शख्स को पबजी मोमो चेलेन्ज गेम खेलते हुए पकड़ा। पुलिस आयुक्त की अधिसूचना के उल्लंघन का गुनाह दर्ज कर उस पर कानूनी कार्रवाई शुरु की गई। वहीं, तालुका पुलिस ने आत्मीय कोलेज के पास छापा मारा था। और माधव किरणभाई व्यास समेत यश चितरंजन जोशी को पबजी गेम खेलते हुए दबोचकर मोबाईल जप्त किए।

कॉलेज के अंदर भी चेकिंग की गई

कॉलेज के अंदर भी चेकिंग की गई

पुलिस द्वारा कॉलेज के अंदर भी चेकिंग की गई। जिसमें नील किरीटभाई अघेरा, हरनीश शैलेशभाई पंचाल, कल्पेश किशोरभाई राठौड़ और हरिकिशन देवशी बांगरोटिया को भी यह गेम खेलते रंगे हाथ पकड़ा। उन पर भी कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी गई है।

हिंसा में लगातार वृद्धि

हिंसा में लगातार वृद्धि

मालूम हो कि ये गेम बच्चों और युवाओं में हिंसा और हिंसक वृति में लगातार वृद्धि कर रहे हैं। साथ ही बच्चों की पढ़ाई पर भी ऐसी गेम्स का प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। इन बातों के मद्देनजर इस प्रकार की गेम्स खेलने पर प्रतिबंध लगाया गया है। आने वाले समय में भी इस बारे में दी गई पुलिस आयुक्त की अधिसूचना का उल्लंघन करनेवाले बच्चों और युवकों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसओजी पुलिस ने भी गश्त के दौरान रैया चौकड़ी और गैलेक्सी सिनेमा के पास मोबाईल में पबजी गेम खेलते और तीन लोगों को पकड़ा है। जिनके नाम चिराग परषोत्तमभाई साकरिया, याकूब अकबरभाई पठान, और रमिज रमजानभाई फूलाणी बताए गए हैं। पुलिस द्वारा सभी के मोबाइल जप्त कर लिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+