एग्जाम में लिख दी ऐश्वर्या और रानी संग अपनी फैंटेसी, टीचर ने भी किया पास
गुजरात में शिक्षा में लापरवाही की हद देखने को मिली। एक छात्र ने यहां अपने एग्जाम में अश्लील बातें लिखीं और वो पास भी हो गया।
राजकोट। हाल ही में विश्व बैंक की रिपोर्ट में देश की शिक्षा व्यवस्था का शर्मनाक चेहरा उभर कर सामने आया था। दुनिया में सबसे घटिया शिक्षा को लेकर भारत दूसरे नंबर पर है और इसका उदाहरण भी हाल ही में देखने को मिला। गुजरात में शिक्षा में लापरवाही की हद देखने को मिली। एक 12वीं की कक्षा के बच्चे की कॉपी में पॉर्न लिखे होने के बावजूद टीचर ने उसे पासिंग मार्क्स दे दिए।


एक्ट्रेस के साथ लिख डाली अपनी फैंटेसी
राजकोट में 12वीं के एक छात्र ने अपने इकनॉमिक्स के पेपर में सवालों के जवाब में अश्लील बातें लिखीं थीं। उसने बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ अपनी फैंटेसी लिख डाली। इस शर्मनाक हरकत के बावजूद टीचर ने छात्र को पास कर दिया।

टीचर ने दिए पासिंग मार्क्स, मॉडरेटर हैरान
टीचर ने छात्र को पासिंग मार्क दिए थे जिसमें उसे 36 अंक मिले। जब ये कॉपी मॉडरेटर ने चेक की तो वो हैरान रह गया। मॉडरेटर ने छात्र को फेल करते हुए उसके 22 अंक कम कर दिए। इस घटना से साफ मालूम पड़ता है कि देश में शिक्षा व्यवस्था को लेकर कितनी लापरवाही बरती जा रही है।

बोर्ड ने लगाया टीचर पर जुर्माना
गुजरात सेकेंड्री एंड हायर एजुकेशन बोर्ड के पूर्व परीक्षा सचिव ने टीओआई से कहा कि इससे साफ पता चलता है कि टीचर ने कॉपी चेक करते वक्त उसे नहीं पढ़ा और बिना देखे ही नंबर दे दिए। इस तरह का लापरवाही से भरा रवैया शिक्षा की गुणवत्ता के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। छात्र की कॉपी चेक करने वाले टीचर पर 1 हजार का जुर्माना लगाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications