महाराष्ट्र: पैर की हड्डी टूटी तो छात्र ने हॉस्पिटल के बेड पर लेटे-लेटे दी परीक्षा, देखिए

पुणे। पुणे के चाकण में एक 10वीं के छात्र ने अस्पताल से पेपर दिया है। बता दें कि तीन दिन पहले गणेश पेपर देकर घर जा रहा था। तभी उसका एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट में गणेश के पैर की हड्डी टूट गई। जिस वजह से पेपर देने के लिए गणेश स्कूल नहीं जा सकता था। गणेश ने शिक्षण मंत्री विनोद तावड़े को पत्र लिखकर अस्पताल से पेपर देने की अपील की थी। जिस पर शिक्षा मंत्री ने अस्पताल से पेपर देने की अनुमति दे दी।

student gave exam even after accident in pune

बता दें कि चाकण थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले पेपर देकर घर जाते वक्त गणेश का एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें गणेश के पैर की हड्डियां टूट गई। गणेश के घरवालों के पास इलाज कराने के लिए पैसे तक नहीं थे। लेकिन चाकण परिसर के सामाजिक कार्यकर्ताओं और अस्पताल के डॉक्टरों ने इलाज का जिमा उठाया लिया। लेकिन गणेश को चिंता थी अपने 10वीं के पेपर की।

student gave exam even after accident in pune

सामाजिक कार्यकरर्ता और परिजनों ने मिलकर शिक्षण मंत्री विनोद तावड़े को अर्जी लगाई। मंत्री तावड़े ने भी घटना की जानकारी ली और गणेश को अस्पताल में पेपर देने की अनुमति दे दी। बता दें कि गणेश हाके और उसका परिवार बिड का रहने वाला हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+