OMG: छात्र से बाल कटवाने को कहा तो दो टीचर्स पर किया जानलेवा हमला
पुणे में 18 वर्ष के छात्र ने अपने दो टीचर्स पर महज इसलिए जानलेवा हमला कर दिया क्योंकि उन्होंने छात्र से उसके बाल कटवाने के लिए कहा था
पुणे। स्कूल में लंबे बाल रखने पर छात्र से बाल कटवाने के लिए कहना स्कूल के टीचर को भारी पड़ गया है। पुणे में 18 वर्ष के छात्र ने अपने दो टीचर्स पर महज इसलिए जानलेवा हमला कर दिया क्योंकि उन्होंने छात्र से उसके बाल कटवाने के लिए कहा था। यह घटना वघोली के अहमद नगर स्थित स्कूल की है। जिस छात्र ने टीचर पर हमला किया है उसकी पहचान सुनील भोर के तौर पर हुई है, जिसने टीचर्स पर हमला किया था, हमला करने के बाद वह फरार हो गया है।
यह घटना जोगेश्वरी माता कॉलेज के भीतर शुक्रवार की सुबह तकरीबन 8 बजे की है। पुलिस के अनुसार धनंजय अबनवे और दर्शन चौधरी को गंभीर चोट आई है, इनपर छात्र ने धारदार हथियार से हमला किया है, छात्र के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने भोर पर जातिसूचक कमेंट करने का भी मामला दर्ज किया है।

मामले की जांच कर रहे एसआई अन्नासाहेब तपारे ने बताया कि सुनील 11वीं कक्षा में पढ़ता है और अभनवे उसका क्लास टीचर है, सुनील के बाल लंबे थे जिसे कुछ दिन पहले टीचर ने कटवाने के लिए कहा था। गुरुवार को सुनील बाल कटवाकर आया। जब अभनवे ने उसे टोपी पहने देखा तो उससे कहा कि अगर क्लास में आना है तो टोपी उतार के आना होगा, लेकिन सुनील ने टोपी उतारने की बजाए स्कूल से जाने का फैसला लिया।
अगले दिन शुक्रवार की सुबह जब सुनील स्कूल आया तो वह सुबह होने वाली एसेंबली में शामिल नहीं हुआ। प्रार्थना खत्म होने के बाद जब सभी छात्र अपनी कक्षा में जा रहे थे तो सुनील स्कूल में आया, उसके हाथ में धारदार हथियार था जिससे उसने अभनवे पर हमला कर दिया। जब अभनवे बेहोश होकर गिर गए तो चौधरी ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो भोर ने उनपर भी हमला कर दिया और इन लोगों पर जाति सूचक टिप्पणी करके वहां से चला गया।
इसे भी पढ़ें- जुए में दोस्तों के सामने पत्नी को दांव पर लगाकर हार गया पति, पंचायत में हुई पिटाई












Click it and Unblock the Notifications