यूपी में हार के बाद कांग्रेस में बड़े बदलाव के आसार, राहुल गांधी को मिल सकती है ये जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में जिस तरह के नतीजे सामने आए हैं, उसके बाद से कांग्रेस गहरे संकट में दिख रही है।

नई दिल्ली। यूपी और उत्तराखंड के चुनाव नतीजों के बाद अब कांग्रेस पार्टी कुछ बड़े बदलाव की योजना बना रही है। माना जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान संगनात्मक बदलाव की रणनीति की ओर बढ़ रही है। इसकी शुरुआत लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर होगी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है। वर्तमान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे नेता प्रतिपक्ष हैं।

rahul gandhi

कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की तैयारी

उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में जिस तरह के नतीजे सामने आए हैं, उसके बाद से कांग्रेस गहरे संकट में दिख रही है। कांग्रेस के कई नेताओं ने पार्टी आलाकमान पर संगठन में बदलाव की मांग की है। वहीं कुछ नेता पार्टी से इसकदर नाराज हैं कि वो पार्टी छोड़ने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं। यूपी-उत्तराखंड में कांग्रेस की करारी हार, पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के लिए बड़े झटके से कम नहीं है। राहुल गांधी इसलिए भी विरोधियों के निशाने पर हैं क्योंकि इस बार के चुनाव की सारी रणनीति उन्होंने ही बनाई। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस उन्ही के नेतृत्व में चुनाव में उतरी। लगातार कांग्रेस के गिरते ग्राफ के बाद अब पार्टी आत्म निरीक्षण की स्थिति में है।

माना जा रहा है कि कांग्रेस नेतृत्व राहुल गांधी को बड़ी जिम्मेदारी देने पर विचार कर रही है। आने वाले वक्त में उन्हें कांग्रेस संसदीय समिति का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। ज्योतिरादित्य सिंधिया, इसके उपाध्यक्ष हो सकते हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे को पब्लिक अकाउंट कमेटी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। वहीं राहुल गांधी को 2019 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नेता प्रतिपक्ष बनाने पर भी विचार किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+