बेंगलुरु में कोरोना योद्धाओं पर 100 लोगों द्वारा किए गए हमले की हुई जमकर निंदा

More than 100 people attacked Corona warriors, kill slogansबंगलूरू में कोरोना योद्धाओं पर 100 से अधिक लोगों ने किया हमला, जान से मारो के नारे लगाए

बेंगलुरु। जिस शहर में कोरोनावायरस के संकटकाल में पुलिस कर्मियों को लोग फूल और तालियों से मनोबल बढ़ा रहे थे उसी शहर में रविवार को शर्मशार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया गया था। कोरोना योद्धाओं पर हो रहे हमलों को रोकने के लिए प्रशासन और सरकारें लगातार सख्त फैसले ले रही हैं, लेकिन अभी भी कई जगहों पर हमले हो रहे हैं।बता दें इसी कड़ी में रविवार की रात को बंगलूरू के पदरायणपुरा इलाके में पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों पर लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान असामाजिक तत्वों ने पुलिस की हत्या करो के नारे भी लगाए। लोगों द्वारा स्‍वास्‍थकर्मियों की पिटाई की सोशल मीडिया पर जमकर निंदा हुई। लोगों ने इनके खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की मांग की

bangluru
बता दें पुलिस ने अपनी प्राथमिकी में कहा है कि टीम वहां कुछ लोगों को क्वारंटीन में रखने के लिए गई थी। इस बीच करीब 100 से 120 लोग सड़कों पर आ गए और वहां मौजूद पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों को निशाना बनाने लगे। पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम वहां संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही थी।
corona
बता दें कर्नाटक के पडरयानपुरा में कोरोना संदिग्धों को क्वारंटाइन के लिए लो जाने के दौरान मचे बवाल पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी का बयान आया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद निंदनीय है। ऐसी घटनाओं को शायद कुछ राजनीतिक नेता या अन्य नेता उकसा रहे हैं। कर्नाटक सरकार ने डीजीपी से इस घटना को गंभीरता से लेने और बहुत सख्त कदम उठाने को कहा था।
cm
इससे पहले मामले में अपना बयान देते हुए सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा था कि राज्य सरकार ने अधिकारियों से सख्त एक्शन लेने को कहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस द्वारा 54 लोगों को गिफ्तार कर लिया गया है और मैंने अधिकारियों से कठोर एक्शन लेने को कहा है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+