Weather Updates: आज से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, जानिए दिल्ली समेत इन राज्यों का हाल
नई दिल्ली, 04 मार्च। उत्तर भारत में मौसम को लेकर उलट-फेर जारी है, हालांकि सर्दी का प्रकोप काफी कम हो गया है लेकिन अभी भी सुबह-शाम लोगों को ठंड परेशान कर रही है। तो वहीं कई राज्यों में बारिश ने लोगों को काफी तंग किया हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज से फिर दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलेगा और पारा चढे़गा। दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं, हालांकि तेज हवाएं चलने के आसार हैं।
Recommended Video

राजस्थान में पारा एकदम से चढ़ गया है
केवल दिल्ली ही नहीं यूपी, बिहार, एमपी और छत्तीसगढ़ में आज मौसम साफ रहेगा और दिन में धूप खिलेगी। हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि राजस्थान में पारा एकदम से चढ़ गया है, वहां पर गर्मी ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है । यहां कल कई शहरों में पारा 32 के पार रहा जिससे इस बात का पता चलता है कि गर्मी ने राजस्थान में पूरी तरह से दस्तक दे दी है।वैसे भी आईएमडी ने इस बार राजस्थान में ज्यादा गर्मी पड़ने की आशंका जताई है।

पूर्वोत्तर में आज भी बारिश
हालांकि वहीं पूर्वोत्तर में आज भी बारिश होने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। असम, सिक्किम और मिजोरम में भी मेघ बरसने की आशंका है और इसी वजह से यहां पर अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं दूसरी ओर हिमाचल और उत्तराखंड में भी बारिश और बर्फबारी की आशंका है और इसी वजह से यहां यलो अलर्ट जारी किया गया है।

ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI की स्थिति
- पूसा, दिल्ली- 128 AQI खराब
- पंजाबी बाग- 115AQI खराब
- शादीपुर- 121 AQI खराब
- दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-123 AQI खराब
- अशोक विहार - 121AQI खराब
- एनएसआईटी द्वारका, 128 QI खराब
- लोधी रोड, 128 AQI खराब

स्काईमेट
तो वहीं स्काईमेट का कहना है राजस्थान के पश्चिमी भाग में आज हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज फलोदी, बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर और श्री गंगानगर में बारिश हो सकती है।दरअसल, सीकर, अलवर, जयपुर में भी कुछ बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि इसके बाद मौसम शुष्क हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications