उरी हमले पर बोले भाजपा नेता, आप सिर्फ बयान चाहते हैं, या कार्रवाई?

केरल। उरी में हुए आंतकी हमले के बाद पहली आम रैली में हिस्सा ले रहे पीएम मोदी आज पाक के खिलाफ सख्त रुख अपना सकते हैं। वहीं भाजपा नेता राम माधव ने एक बार फिर उरी हमले को लेकर बड़ा बयान दिया है।

modi

जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में रविवार तड़के सेना के कैंप पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। ग्रेनेड से किए गए इस हमले में आराम कर रहे 18 भारतीय सैनिको की मौत हो गई थी।

इस हमले के बाद देश में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा है। चुनाव से पूर्व पाक के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की बात कहने वाले पीएम मोदी से लगातार पाक के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग हो रही है।

सोशल मीडिया और देशभर में जिस तरह की प्रतिक्रिया आ रही हैं, उससे केन्द्र सरकार पर पाक को कड़ा संदेश देने का दबाव बन रहा है। उरी हमले के एक हफ्ते बाद आज (शनिवार) पीएम केरल में एक आम रैली को संबोधित करेंगे।

सबकी नजर, रैली में क्या बोलेंगे पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल के कोझिकोड जाएंगे। जहां भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की तीन दिनों की बैठक में वो हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी यहां दीनदयाल उपाध्याय पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे और शाम पांच बजे कालीकट तट पर एक आम रैली को संबोधित करेंगे।

पीएम रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि भाजपा की राष्ट्रीय परिषद में पाक के खिलाफ कड़े स्वर सुनने को मिलेंगे। आज आम रैली में भी पीएम के पाक को सख्त संदेश देने की उम्मीद है।

पीएम मोदी के आज शाम और रविवार के संबोंधनों पर हर किसी की नजर है कि आखिर पीएम का पाक पर क्या रुख रहता है। वहीं पाक के लिए दांत के बदले जबड़ा तोड़ने की बात कहने वाले भाजपा महासचिव राम माधव ने पीएम की रैली से पहले एक बार फिर तेवर दिखाए हैं।

हम जनता की भावनाओं को समझते हैं

उरी हमले के बाद पाक को संदेश के सवाल पर राम माधव ने कहा कि आप सिर्फ संदेश चाहते हैं या कार्रवाई। उन्होंने कहा कि हम बैठे नहीं हैं।

दांत के बदले पाकिस्तान का जबड़ा तोड़ने की बात कहने वाले भाजपा नेता राम माधव का कहना है कि उरी हमले के बाद कार्रवाई हो रही है।

राम माधव ने कहा कि हम जमीन से जुड़े कार्यकर्ता हैं और जनता की भावनाओं को समझते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम साफ कर चुके हैं कि किसी भी कीमत पर उरी हमले के गुनाहगारों को बख्शा नहीं जाएगा।

भाजपा की तीन दिन की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में पीएम नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, राम माधव समेत पार्टी के बड़े नेता शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+