Video:'ना गुजारा हो तो खाना यहीं खा लेना', बड़े दिल वाला फूड वेंडर, पॉलिश वाले से जो कहा दिल छू जाएगा

किसी की मदद करने के लिए बड़ी पूंजी होना जरूरी नहीं है होना चाहिए तो बड़ा दिल। अगर आपके पास बड़ा दिल है और करने की चाहत है तो छोटे से इंतजाम में भी आप दूसरों की मदद की राह निकाल ही लेते हैं। जैसा कि दिल्ली के इस स्ट्रीट फूड वेंडर ने किया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो आपके भी दिल को छू जाएगा।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

इंस्टाग्राम पर पोस्ट इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि फूड स्टाल लगाने वाला शख्स की अपनी कमाई भले ही बहुत ज्यादा न हो लेकिन उसका दिल तमाम कमाई करने वालों से बहुत बड़ा है। फूड स्टाल वाले ने शू पॉलिश करने वाले लड़के को खाना खिलाते हुए जो बात कही वह एक बार आपको जरूर देखनी चाहिए। आप वीडियो आगे देख सकते हैं।

दिल्ली स्थित नेहरू प्लेस का है वीडियो

वीडियो दिल्ली के नेहरू प्लेस का है। नेहरू प्लेस दिल्ली का एक कमर्शियल सेंटर है। इसी हब पर बहुत सारे लोग सड़क पर छोटी-छोटी दुकानें लगाकर अपना जीवन यापन करते हैं। इन्हीं में एक फूड स्टाल लगाने वाले मुकेश का ये वीडियो वायरल हो रहा है।


वीडियो में फूड स्टाल लगाने वाला मुकेश एक शू पॉलिश करने वाले लड़के से बात करता नजर आ रहे हैं। जैसे ये वीडियो आगे बढ़ता है, फूड स्टाल चलाने वाले शख्स का एक अलग ही रूप देखने को मिलता है।

दिल छू लेगी दोनों की बातचीत

दिल छू लेगी दोनों की बातचीत

वीडियो में दिखता है कि फूड विक्रेता खाने की प्लेट लगा रहे हैं और दूसरी तरफ एक लड़का खड़ा है जिससे वह उसके काम के बारे में पूछते हैं। लड़का बताता है कि वह शू पालिश करता है।

इस पर फूड विक्रेता मुकेश कहता है कि वह किसी और के यहां काम करता है या फिर उसकी अपनी कोई जगह है। लड़का बताता है कि वह नेहरू प्लेस में घूम-घूम कर पॉलिश करता है। जिस पर फूड विक्रेता उससे कहता है कि इससे गुजारा हो जाता है या नहीं। अगर गुजारा न हो तो वह उसके पास रोज आ जाया करे खाना खाने। वह फ्री खिला देगा। इसके साथ ही वह लड़के को खाने की प्लेट बढ़ा देता है।

खूब पसंद किया गया है वीडियो

खूब पसंद किया गया है वीडियो

दिल को छू लेने वाले वीडियो को फूड ब्लॉगर रजय उपाध्याय ने अपने इंस्टाग्राम पेज @foodbowlss पर शेयर किया है। इस पेज पर 23,000 से अधिक फॉलोवर हैं जो उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वीडियो पर कैप्शन दिया गया है "मनोज भाई का दिल बहुत बड़ा है।"

6 अक्टूबर को पोस्ट किए जाने के बाद से इस वीडियो को 2.8 लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद यूजर इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+