अब रात में भी नहीं बचेंगे दुश्‍मन, SFC ने किया इस मिसाइल का सफल परीक्षण

नई दिल्‍ली। भारत रक्षा के क्षेत्र में एक कदम और आगे बढ़ा गया है। सामरिक बल कमांड (SFC) ने गुरुवार को बैलिस्टिक मिसाइल का सफल नाइट फायरिंग टेस्ट किया है। यह टेस्ट ओडिशा के तट पर किया गया है। बता दें कि देश की सभी बैलिस्टिक मिसाइलों को स्ट्रेटेजिक फोर्स कमांड कंट्रोल द्वारा कंट्रोल किया जाता है।

अब रात में भी नहीं बचेंगे दुश्‍मन, SFC ने किया इस मिसाइल का सफल परीक्षण

इससे पहले 12 जून को भारत ने प्रौद्योगिकी प्रदर्शक मिसाइल व्हीकल का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। भविष्य के मिशन में कई तकनीकों के इस्तेमाल में इस प्रक्षेपण की अहम भूमिका होगी। इसका प्रक्षेपण बालासोर के तट से दूर अग्नि श्रृंखला की मिसाइल का उपयोग करके किया गया।

भारत के पास ये हैं बैलिस्टिक मिसाइल

भारत ने अपने परमाणु हथियारों के जखीरों के आधे से ज्यादा यानी 56 फीसदी हिस्सा जमीन से जमीन पर मार करने वाले पृथ्वी और अग्नि जैसे बैलिस्टिक मिसाइलों में तैनात कर रखा है। हिंदुस्तान के पास 250 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाले शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइलों का ऐसा जखीरा भी है, जो 24 परमाणु बम दाग सकता है। ये पाकिस्तान के लाहौर, सियालकोट, इस्लामाबाद रावलपिंडी को आसानी से मटियामेट कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+