Coronavirus से बचाव के लिए अब हिंदू महासभा करेगी गोमूत्र पार्टी
नई दिल्ली। जानलेवा कोरोना वायरस 50 से अधिक देशों में फैल चुका है और इसने 3,000 से अधिक लोगों की अब तक जान ले ली है, कोरोना वायरस के भारत में 9 मामले सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है, भारत में इस बीमारी को लेकर अलर्ट जारी है तो वहीं दूसरी ओर इस बीमारी को लेकर अजीबोगरीब बयान सामने आ रहे हैं।

कोरोना वायरस से बचाव के लिए करेगी गोमूत्र पार्टी
सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाला बयान तो हिंदू महासभा की ओर से आया है, जिन्होंने कोरोना से बचाव के लिए टी पार्टी यानी चाय पार्टी की तर्ज पर गोमूत्र पार्टी का आयोजन करने का ऐलान किया है, महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने अपने औपचारिक बयान में कहा कि कोरोना से बचाव के लिए हिंदू महासभा टी पार्टी के तर्ज पर जल्द करेगी गोमूत्र पार्टी, आपका भी स्वागत है।

कोरोना वायरस का इलाज गौ मूत्र और गोबर से किया जा सकता है: स्वामी चक्रपाणि
स्वामी चक्रपाणि के मुताबिक कोरोना वायरस का इलाज गौ मूत्र और गोबर से किया जा सकता है इससे पहले भी स्वामी चक्रपाणि महाराज ने दावा किया था कि कोरोना वायरस से पीड़ित मरीज अगर अपने शरीर पर गोबर का लेप लगाए और 'ओम नम: शिवाय' का जाप करे तो उसकी जान बच सकती है।

स्वामी चक्रपाणि ने राहुल गांधी को लेकर की थी विवादित टिप्पणी
मालूम हो कि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि उस वक्त विवादों में आए थे जिस वक्त इन्होंने कांग्रेस युवराज राहुल गांधी को लेकर एक विवादित बयान दिया था, दरअसल कांग्रेस सेवादल की किताब में नाथूराम गोडसे और सावरकर के बीच समलैंगिक संबंध का दावा किया था, इस पर स्वामी चक्रपाणि ने कहा कि ये सावरकर के खिलाफ हास्यास्पद आरोप हैं, हमने भी सुना है कि राहुल गांधी समलैंगिक हैं और उनके ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ समलैंगिक संबंध हैं, जिस पर काफी बवाल मचा था।

वीजा या ई-वीजा हुआ रद्द
वैसे आपको बता दें कि कोरोना वायरस को लेकर भारत अलर्ट है, भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक इटली, ईरान, साउथ कोरिया और जापान से आने वाले यात्रियों को जो वीजा या ई-वीजा जारी किया गया है, उसे रद्द कर दिया गया है, इसके अलावा भारतीय नागरिकों को भी इन देशों को जाने से मना किया गया है।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications