BJP-JDU में 'खटास' के बीच कूदी RJD, कहा- 'तेजस्वी को सीएम बनाएं नीतीश, हम उन्हें पीएम उम्मीदवार बनाएंगे'

बिहार में भाजपा और जेडीयू के बीच रिश्तों में तल्खी के संकेत मिलते ही आरजेडी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ऑफर दे दिया है।

नई दिल्ली। Strain in BJP JDU relationship in Bihar. बिहार में भाजपा और जेडीयू के बीच रिश्तों में तल्खी के संकेत मिलते ही आरजेडी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने का ऑफर दे दिया है। आरजेडी के वरिष्ठ नेता और बिहार विधानसभा के पूर्व स्पीकर उदय नारायण चौधरी ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि अगर नीतीश कुमार एनडीए छोड़ते हैं और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को बिहार का मुख्यमंत्री बनाते हैं तो विपक्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने का प्रयास करेगा।

Recommended Video

    JDU-BJP Tension: RJD ने Nitish Kumar को दिया ये ऑफर | वनइंडिया हिंदी
    nitish kumar

    उदय नारायण चौधरी ने कहा, 'बिहार के सियासी घटनाक्रम पर आरजेडी बारीकी से नजर रख रही है। एक बात तो पूरी तरह स्पष्ट है कि बिहार में भाजपा सीएम नीतीश कुमार और गठबंधन दोनों पर अपना अधिकार जमा रही है।' गौरतलब है कि बिहार में भाजपा और जेडीयू के बीज खटास के संकेत उस वक्त मिले, जब अरुणाचल प्रदेश में जेडीयू के 6 विधायक भाजपा में शामिल हो गए। इस मामले को लेकर जेडीयू ने भाजपा के ऊपर गठबंधन धर्म ना निभाने का आरोप लगाया। यही नहीं, जेडीयू के नेता केसी त्यागी ने कहा कि लव जिहाद के खिलाफ बिहार में कोई कानून नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि लव जिहाद को लेकर देश में नफरत की राजनीति फैलाई जा रही है।

    डैमेज कंट्रोल की कोशिश में जुटी भाजपा
    जेडीयू नेताओं की नाराजगी के बाद सोमवार को भाजपा ने डैमेज कंट्रोल की कोशिश की और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार में एनडीए का गठबंधन अटूट है। सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए नीतीश कुमार एनडीए की स्वाभाविक पसंद थे और ना चाहते हुए भी वो हमारे कहने पर ही राज्य के सीएम बने। दरअसल रविवार को नीतीश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वो बिहार के सीएम नहीं बनना चाहते थे, जिसके बाद सुशील कुमार मोदी ने यह बयान दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+