मानसून सत्र से पहले मोदी ने बुलाई घटक दलों की बैठक
नयी दिल्ली। मानसून सत्र की शुरुआत होने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने घटक दलों की बैठक बुलाई है। कल से शुरु होने वाले मानसून सत्र से पहले आज राजद के सभी घटक दलों की अहम बैठक बुलाई गई है। ललित मोदी विवाद, व्यापमं घोटाले जैसे अहम मुद्दों पर विपक्ष के हमलों को झेल रही मोदी सरकार ने संसद के सत्र से पहले ये बैठक बुलाकर रणनीति तय करने काै फैसला किया है।

इस बैठक में विपक्ष का सामना करने की रणनीति तैयार की जा सके। यह बैठक इसलिए अहम है क्योंकि मुख्य विपक्षी कांग्रेस और वाम दलों ने व्यापमं घोटाले और ललित मोदी विवाद सहित कई मुद्दों पर सरकार को घेरने का मन बनाया है।
दरअसल ये मई 2014 में सत्ता में आने के बाद ये पहला मौका होगा जब एनडीए के सभी दलों की बैठक बुलाई गई है। संसदीय कार्य मंत्री एम वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की ओर से सोमवार को सर्वदलीय बैठक भी बुलायी गयी है ताकि संसद के सुचारु संचालन में मदद मिल सके।












Click it and Unblock the Notifications