वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी, तीन कोच के शीशे तोड़े, पांच आरोपी गिरफ्तार

वंदे भारत ट्रेन पर एक बार फिर से पथराव की खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में वंदे भारत पर पत्थरबाजी हुई है। बागबाहरा रेलवे स्टेशन पर कुछ लोगों ने ट्रेन पर पत्थरबाजी की, जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी बागबाहरा के ही रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार ट्रेन के तीन कोच C2-10 , C4-1,C9-78 के शीशे पत्थरबाजी की वजह से टूट गए।

आरपीएफ पुलिस रेलवे एक्ट के तहत पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सभी को आज रेलवे कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरपीएफ के अधिकारी परवीन सिंह ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन जोकि 16 से चलने वाली थी, उसका ट्रायल रन था, इसी दौरान कुछ असमाजिक तत्वों ने चलती ट्रेन पर पत्थर फेंका।

vande bharat

ट्रेन को महासमुंद से सुबह 7.10 बजे रवाना किया गया था। तकरीबन 9 बजे ट्रेन पर पथराव की सूचना मिली। ट्रेन के भीतर हथियारबंद जवान तैनात थे, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के नाम शिव कुमर बघेल, देवेंद्र कुमार, जीतू पांडे, सोनवानी, अर्जुन कुमार है।

यह पहली बार नहीं है जब वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। इससे पहले भी कई शहरों में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। हाल ही में बुधवार रात करीब 8:15 बजे वाराणसी के पास लखनऊ से पटना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (22346) पर पत्थर फेंके गए। इस हमले में कोच C5 की खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।

जुलाई में एक और हालिया घटना हुई जब उपद्रवियों ने गोरखपुर से लखनऊ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (22549) को निशाना बनाया। पथराव में सी1, सी3 और एक एग्जीक्यूटिव कोच समेत कई कोचों की खिड़कियां टूट गईं। अचानक हुए इन हमलों के कारण यात्रियों में भय और अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सौभाग्य से कोई हताहत नहीं हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+