बीजेपी सांसद ने कहा- पत्थर फेंकने वालों को माफी नहीं बल्कि गोली मार देनी चाहिए
नई दिल्ली। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल और भाजपा से राज्यसभा सदस्य डॉ. डीपी वत्स ने केंद्र में सत्तारूढ़ नरेंद्र मोदी सरकार और जम्मू-कश्मीर में बीजेपी-पीडीपी की गठबंधन सरकार की पत्थरबाजों के प्रति नरमी वाली नीति से अपनी असहमति जताते हुए अपना कड़ा रुख जताया है। हरियाणा के भिवानी में आयोजित एक कार्यक्रम में वत्स ने कहा कि मैंने पत्थर-फेंकने वालों के खिलाफ दर्ज केस वापस लिए जाने के बारे में पढ़ा है, लेकिन मेरा सोचना है कि जो पत्थर फेंक रहे हैं, उन्हें गोली मार देना चाहिए।

वत्स जम्मू-कश्मीर की पीडीपी-बीजेपी सरकार के उस फैसले का जिक्र कर रहे थे जिसमें 10,000 पत्थरबाजों के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमों को वापस लिया गया। बता दें कि लेफ्टिनेंट जनरल डीपी वत्स (रिटायर्ड) प्रतिष्ठित ऑर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज (AFMC) पुणे के डायरेक्टर और कमांडेंट भी रह चुके हैं। बीजेपी सांसद का यह बयान केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के कुछ दिन पहले दिए गए उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि पहली बार पत्थरबाजी करने वालों पर से इसलिए केस वापस लिया गया क्योंकि 'बच्चों से गलतियां हो जाती हैं' और उनका भविष्य खतरे में नहीं पड़ना चाहिए।
I read about the withdrawal of cases against stone-pelters but I think those pelting stones should be shot dead: DP Vats, BJP Rajya Sabha MP in Bhiwani, Haryana (09.06.2018) pic.twitter.com/l8dFfvjpQA
— ANI (@ANI) June 11, 2018
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा था कि केंद्र ने पथराव में शामिल गुमराह युवाओं को माफ करने का फैसला किया क्योंकि वह जम्मू कश्मीर के युवाओं के भविष्य के प्रति चिंतित है। उन्होंने कहा था, 'हमारा मानना है कि कहीं के भी बच्चे हों सभी समान होते हैं। कुछ युवाओं को पथराव के लिए गुमराह किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications