बिहार में सियालदाह राजधानी एक्सप्रेस के डिब्बों पर पत्थरबाजी, 6 यात्री घायल

नई दिल्ली। भारतीय रेल के भीतर यात्रा के दौरान सुरक्षा को लेकर फिर से बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। बिहार के मानपुर जंक्शन पर सियालदाह राजधानी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी का मामला सामने आया है। यहां अज्ञात लोगों ने ट्रेन के कई डिब्बों में पत्थरबाजी की है। जिसके चलते ट्रेन के कई कोच की खिड़कियों को नुकसान पहुंचा है। पत्थरबाजी में 6 लोग घायल हो गए हैं।

train

पत्थरबाजी के बाद ट्रेन को गया जंक्शन पर रोकर खिड़कियों के शीशों को बदला गया। सूत्रों के मुताबिक यह ट्रेन सियालदाह से नई दिल्ली जा रही थी। ट्रेन अपने टाइम पर चल रही थी, इसी दौरान मानपुर जंक्शन पर लोगों ने पत्थरबाजी करनी शुरू कर दी। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि आखिर क्यों यह पत्थरबाजी की गई है। इस घटना के बाद ट्रेन की सुरक्षा के मद्देनजर इसे सीधे गया जंक्शन पर रोका गया और यहां इसकी खिड़कियों को बदला गया। जहां घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार मुहैया कराया गया। कुछ देरी के बाद ट्रेन को फिर से रवाना कर दिया गया।

सियालदाह राजधानी एक्सप्रेस के भीतर पत्थरबाजी की इस घटना ने एक बार फिर से ट्रेन की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है। एक तरफ जहां देश में बुलेट ट्रेन लाने की तैयारी हो रही है, ऐसे में ट्रे पर पत्थरबाजी ने ट्रेन के भीतर यात्रा कर रहे यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है। कई ट्रेनों के भीतर एसी नहीं चलने की भी शिकायत सामने आई है। हाल ही में 7 मई को जम्मूतवी एक्सप्रेस में ट्रेन का एसी खराब हो गया था। जिसके बाद यात्रियों ने काफी हंगामा किया था।

इसे भी पढ़ें- यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! कंफर्म टिकट के लिए रेलवे ला रहा है बेहतरीन सौगात, खत्म होगा 'वेटिंग का झंझट'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+