हुबली एक्सप्रेस हादसा, बोगी तोड़ सोए यात्रियों पर गिरा पत्थर

हुबली एक्सप्रेस में सुबह साढ़े पांच बजे से छह बजे के करीब पत्थर गिरने से यह हादसा हुआ।

पुणे। महाराष्ट्र में लोनावला के पास मंकी हिल में रेलवे पटरी पर पहाड़ों से पत्थर सरकने की घटना घटी। इससे रेलवे मार्ग क्षतिग्रस्त होने के साथ तीन लोग घायल हुए हैं। हुबली एक्सप्रेस में सुबह छह बजे के करीब पत्थर गिरने से यह हादसा हुआ।

मंकी हिल के पास हुआ लैंडस्लाइड

मंकी हिल के पास हुआ लैंडस्लाइड

यात्रियों को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। लोनावला और खंडाला स्टेशन के बीच मंकी हिल के पास लैंडस्लाइड में काफी बड़े पत्थर हुबली लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस पर आ गिरे। ट्रेन का छप्पर तोड़कर ये पत्थर सीधे स्लीपर डिब्बे में सोए यात्रियों के ऊपर जा गिरे।

रेलमार्ग की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

रेलमार्ग की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

दुर्घटना में जान-माल की हानि नहीं हुई है लेकिन रेलवे मार्ग की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ खड़े हुए हैं। लैंडस्लाइड की वजह से हुबली एक्सप्रेस एक घंटे देरी से चल रही है। घटना ज्यादा गंभीर नहीं होने की वजह से रेलवे की आवाजाही पर खास असर नहीं हुआ लेकिन मुंबई से आनेवाली इंद्रायणी एक्सप्रेस तूफान बारिश की वजह से देरी से चल रही है।

महीनेभर में हुई यह चौथी घटना

महीनेभर में हुई यह चौथी घटना

मुंबई-पुणे रेलवे मार्ग में दिक्कत पैदा करनेवाली यह महीनेभर में चौथी घटना है। 22 जुलाई को ही मंकी हिल के पास रेलवे पटरी सरक गई थी। 19 जुलाई को मुंबई की ओर जानेवाली सिंहगड एक्सप्रेस के सामने कुछ बड़े पत्थर गिरने से यातायात ठप्प हो गया था। इसके पूर्व 30 जनवरी को भी इसी स्थान में रेलवे पटरी में पत्थर गिरने से एक रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई थी और तीन कर्मचारी जख्मी हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+