स्टिंग ऑपरेशन: 'आप' के नेता शाजिया-विश्वास ने पैसे लिये?
स्टिंग ऑप्रेशन में साफ हो रहा है कि शाजिया ने चंदे के लिए औऱ धरना के लिए किसी महिला से पैसे की मांग कर रही हैं जिसे वह महिला मान गयी है। शाजिया 10 लाख चेक और 15 लाख कैश में लेने को तैयार है। तो वहीं कुमार विश्वास किसी से अपने प्रोग्राम के लिए पैसे लेने की बात कह रहे हैं।
यहां तक की वीडियो में साफ सुनायी और दिखायी पड़ रहा है कि कुमार विश्वास किसी से कह रहे हैं कि वह प्रोग्राम के लिए पैसे लेंगे क्योंकि वह बिजनेस क्लास में ही सफर करते हैं और डीलक्स सुइट में ही रहना पसंद करते हैं।
हालांकि आप पार्टी की ओर से लगातार कहा जा रहा है कि वह वीडियो की जांच करेगी और अगर उनके लोग दोषी पाये गये तो वह उन्हें सजा भी देगी तो वहीं शाजिया ने कहा है कि वह अगर दोषी पायी जाती हैं तो चुनाव नहीं लड़ेंगी जबकि कुमार विश्वास ने सारे आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताया है और कहा है कि उन्हें गलत रूप में पेश किया गया है। आप ने दावा किया है कि अगले 24 घंटे में वह तस्वीर साफ कर देगी।
तो वहीं दिल्ली की आरके पुरम सीट से उम्मीदवार शाजिया इल्मी ने कहा है कि वो अपनी पार्टी पर दाग नहीं लगने देंगी। शाजिया ने कहा है कि निर्दोष साबित होने तक वो चुनाव नहीं लड़ेंगी। हमें पता है कि यह हमे परास्त करने के लिए दुश्मन की एक घटिया चाल है। तो वहीं अन्ना के सीडी प्रकरण से अरविंद केजरीवाल के लिए भी मुश्किलें बढ़ गयी हैं ऐसे में आने वाले 24 घंटे आप औऱ केजरीवाल के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं।













Click it and Unblock the Notifications