स्टर्लिंग बॉयोटेक बैंक धोखाधड़ी मामले में अहमद पटेल के दामाद से ईडी ने की पूछताछ

नई दिल्‍ली। गुजरात की दवा कंपनी स्टर्लिंग बॉयोटेक के खिलाफ करोड़ों रुपये की बैंक धोखाधड़ी एवं धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के दामाद इरफान सिद्दीकी का बयान लिया। अधिकारियों ने बताया कि सिद्दीकी का बयान धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया गया।

स्टर्लिंग बॉयोटेक बैंक धोखाधड़ी मामले में अहमद पटेल के दामाद से ईडी ने की पूछताछ

इससे पहले उनसे प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में वडोदरा की इस कंपनी के मालिक व प्रवर्तक संदेसरा बंधुओं से तार जुड़े होने के आरोप में पूछताछ की गयी थी। पूछताछ 9 घंटे तक चली। संदेसारा ग्रुप के मालिक नितिन और चेतन संदेसारा अहमद पटेल के काफी करीबी हैं। आरोप है कि संदेसारा भाईयों ने अहमद पटेल के कहने पर ही दिल्ली के वसंत विहार में घर खरीदा और फिर उसे रेनोवेट करवा कर दामाद इरफान सिद्दीकी को रहने के लिये दिया।

आरोप है कि वो घर बैंक घोटाले के पैसों से ही खरीदा गया था। उल्लेखनीय है कि स्टर्लिंग बॉयोटेक के प्रवर्तकों नितिन संदेसरा, चेतन संदेसरा और दीप्ति संदेसरा पर 8,100 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी का आरोप है। इस मामले के प्रकाश में आने के बाद ये सभी फरार हैं। संदेसरा परिवार के खिलाफ भ्रष्टाचार और कर चोरी की धाराओं के तहत सीबीआई और आयकर विभाग की जांच भी चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+