Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जाने माने वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग की व्हील चेयर और अन्य सामान बिकेगा ऑनलाइन

नई दिल्ली। जाने माने खगोलशास्त्री स्टीफन हॉकिंग की व्हील चेयर और उनके शोध पत्र को नीलाम किया जाएगा। हॉकिंग के निधन के बाद उनकी व्हील चेयर और शोध पत्र को ऑनलाइन नीलाम किया जाएगा। इसके अलावा हॉकिंग के 22 अन्य सामानों की भी ऑनलाइन नीलामी की जाएगी। हॉकिंग की चीजों को नीलाम किया जाएगा, उसमे उनकी व्हील चेयर, थीसिस पेपर, कई अवॉर्ड आदि को भी नीलाम किया जाएगा। इस नीलामी को क्रेस्टीस नाम की संस्थाा नीलाम करेगी।

stephen

क्रेस्टीस बुक्स के मुखिया थॉमस वेनिंग ने बताया कि हॉकिंग के शोध पत्र में उनकी जबरदस्त प्रतिभा दिखती है। उन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में विशेष योगदान दिया है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। हॉकिंग की जिन चीजों को नीलाम किया जाएगाा उसमे 1965 में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में पीएचडी के दौरान शोध पत्र प्रॉपर्टीज ऑफ एक्सपैंडिंग यूनिवर्स को भी बेचा जाएगा। इसकी अनुमानित कीमत एक लाख पाउंड रखी गई है। इस शोध पत्र में हॉकिंग के हस्ताक्षर हैं।

हॉकिंग के मुताबिक, यूनीवर्स कभी न खत्म होने वाला फ्री लंच है। उनका मानना है कि अगर यूनिवर्स कुछ नया नहीं जोड़ता तो आपको इसे बनाने के लिए भगवान की जरूरत ही नहीं है। इसी साल मार्च में हॉकिंग की मृत्यु हुई थी। आस्था के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम जो चाहते हैं, मानने के लिए स्वतंत्र हैं। उनका मानना है कि कोई भगवान नहीं है और किसी ने दुनिया को नहीं बनाया और ना ही हमारी किस्मत कोई लिखता है।

इसे भी पढ़ें- अयोध्या में इस दीवाली जलेंगे लाखों दीप, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा नाम

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+