विरोध प्रदर्शन के बीच JNU में तोड़ी गई स्वामी विवेकानंद की मूर्ति, बीजेपी के लिए लिखे गए अपशब्द
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के अंदर स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को कुछ शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि मूर्ति के नीचे चबूतरे पर भाजपा के लिए अपशब्द भी लिखे गए हैं। इसके अलावा मूर्ति के नीचे भगवा भी लिखा गया है। हालांकि, ये किसने किया अभी यह पता नहीं चल पाया है। प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने के बाद उसे कपड़े से ढक दिया गया है और मामले की जांच चल रही है। बता दें कि इस मूर्ति का अभी अनावरण नहीं हुआ है।

उल्लेखनीय है कि जेएनयू में फिलहाल बड़ी फीस के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। छात्र विभिन्न चार्ज और नियमों में बदलाव के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि बुधवार शाम को फीस में वृद्धि आंशिक रूप से वापस ले ली गई और जेएनयू प्रशासन ने कहा कि छात्रावास नियमावली से ड्रेस कोड और आने-जाने के समय से जुड़े उपबंध भी हटा दिए गए हैं। बावजूद इसके छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। JNU के कुलपति एम जगदीश कुमार से छात्रावास फीस वृद्धि को लेकर बुधवार को उनसे बातचीत के लिए पहुंचे विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक ब्लॉक में उनके खिलाफ दीवारों पर जगह- जगह नारे लिख दिए।
उन्होंने कुलपति के कार्यालय के दरवाजों पर लिखा, ''आप हमारे कुलपति नहीं हैं, आप अपने संघ में लौट जाइए।" एक अन्य संदेश में लिखा था, 'मामिदाला, बाय, बाय फोरएवर।'' दीवारों पर यह भी लिखा था, ''नजीब को वापस लाइए।'' घड़ी पर लिख दिया गया, '' टाईम फोर रिवोल्यूशन।''












Click it and Unblock the Notifications