पौधे लगाने को खोद रहे थे गड्ढा, धरती के गर्भ से प्रकट हुई प्राचीन हनुमान प्रतिमा, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में धरती के गर्भ से अचानक प्राचीन हनुमान प्रतिमा प्रकट होने के बाद दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है। हालांकि, ये प्रतिमा कितनी पुरानी हैं इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि इस खेत को मन्नत बाबा नाम के एक संत ने सालों पहले खरीदा था। मिनाल रेसीडेंसी निवासी मन्नत बाबा प्रसिद्ध संत हैं।

जेसीबी से गड्ढे खोदने का काम हो रहा था

जेसीबी से गड्ढे खोदने का काम हो रहा था

मन्नत बाबा ने सालों पहले बरखेड़ी अब्दुल्ला में साढ़े चार एकड़ जमीन खरीदी थी। 4-5 साल पहले उन्होंने वहां पर महायज्ञ भी किया था। गुरुवार शाम को करीब 4 बजे खेत के आसपास पौछे लगाने के लिए जेसीबी से गड्ढे खोदने का काम हो रहा था, इस दौरान पत्थर से निर्मित बजरंगबली की प्रतिमा नजर आई। जमीन से मूर्ति निकलने की खबर तेजी से फैल गई और वहां दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।

मूर्ति निकलने की खबर के बाद उमड़ी भीड़

मूर्ति निकलने की खबर के बाद उमड़ी भीड़

कुछ देर के बाद इसकी सूचना पुलिस को भी मिली और सीएसपी अयोध्या नगर सुरेश दामले मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया, 'मन्नत बाबा ने कहा कि वे काफी वक्त से इस जगह पर एक बड़ा आश्रम बनाने के बारे में सोच रहे थे। गुरुवार को भगवान की मूर्ति स्वयं जमीन से प्रकट हो गई है। उन्होंने बताया कि इस स्थान पर विशेष अनुष्ठान का क्रम शुरू होगा।' वहीं, बजरंगबली के प्रकट होने की खबर के बाद बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने के लिए आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए मौके पर पुलिसबल की तैनाती की गई है। वहीं, मूर्ति कितनी प्राचीन है, पुरातत्व विभाग से जुड़े लोग इसकी जानकारी दे सकते हैं। जबकि जमीन से मूर्ति निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा तो शुक्रवार को बरखेड़ी अब्दुल्ला गांव में लोगों की भारी भीड़ आ पहुंची थी। पुलिस का कहना है कि चूंकि बाबा की निजी जमीन से प्रतिमा निकली है, इसलिए इस मामले में किसी तरह का कोई विवाद होने की आशंका नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+