राहुल गांधी के बयान से नाराज BJP SC मोर्चा ने कर ली धरने की तैयारी, 22 सितंबर को करेगी विरोध प्रदर्शन
BJP SC Morch: भाजपा प्रदेश कार्यालय में एससी मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 22 सितंबर को राजभवन के समक्ष भाजपा एससी मोर्चा के द्वारा धरना दिया जाएगा। बाद में संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलों में 24 सितंबर को भाजपा एससी मोर्चा के द्वारा धरना दिया जाएगा। गौरतलब है कि राहुल गांधी के इस बयान से झारखंड प्रदेश के सभी एससी-एसटी जातियों में कांग्रेस पार्टी के प्रति घोर नाराजगी है।

कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने अमेरिका में यह बयान दिया है कि यदि उनकी सरकार प्रदेश या देश में बनेगी तो एससी-एसटी का आरक्षण पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा। आरक्षण खत्म करने की बात सामने आते ही भाजपा के एससी मोर्चा ने कड़ी आपत्ति दर्ज की है।
भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किशुन कुमार दास ने बताया कि भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस का आरक्षण को लेकर असली चेहरा अब सामने आ रहा है। इससे पूरे प्रदेश के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जाति के लोगों में कांग्रेस पार्टी की प्रति काफी नाराजगी है।
यह भी देखें: कांग्रेस बोलीं- तिरुपति लड्डू पर TDP, YSRCP, कर रही 'घृणित' राजनीति, जानें क्या है मामला?












Click it and Unblock the Notifications