राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया कोरोना वायरस से संक्रमित, ट्वीट करके दी जानकारी

नई दिल्ली। राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी है। अपने ट्वीट में उन्होंने बताया है कि उनमें वायरस के कोई लक्षण नहीं दिख रहे थे लेकिन फिर भी वह संक्रमित पाए गए हैं। वह डॉक्टरी सलाह पर फिलहाल होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है, 'कल प्रवास से आने के बाद कोविड-19 की जांच करवाई यद्यपि मुझे लक्षण नहीं थे लेकिन मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और डाक्टरी सलाह पर मैंने स्वयं को घर पर ही आइसोलेट किया है, विगत दिनों मेरे संपर्क में आए सभी व्यक्ति अपना परीक्षण करवा लें, सहयोग के लिए धन्यवाद।'

Recommended Video

    Coronavirus: राजस्थान BJP के प्रदेश अध्यक्ष को हुआ कोरोना, ट्वीट कर दी जानकारी | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus, rajasthan, satish poonia, state president of BJP in rajasthan, state president of BJP in rajasthan corona positive, satish poonia tested positive with coronavirus, state president of BJP in rajasthan covid 19 tests positive, satish poonia, coronavirus, state president of BJP in rajasthan corona positive, satish poonia health updates in hindi, bjp leader satish poonia news in hindi, satish poonia coronavirus news in hindi, सतीश पूनिया कोरोना संक्रमित, राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया कोरोना वायरस से संक्रमित, सतीश पूनिया कोविड-19 पॉजिटिव, कोरोना वायरस, कोविड-19, राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, सतीश पूनिया

    जानकारी के मुताबिक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया गुरुवार को जोधपुर से लौटे हैं। इस दौरान उन्होंने फलौदी और ओसियां सहित कई अन्य क्षेत्रों का दौरा भी किया था। उन्होंने पार्टी के स्थानीय नेताओं से मुलाकात और बैठकें की थीं। इस बीच कई जगह लोगों ने उनका स्वागत किया। ऐसे में वो कई लोगों के संपर्क में आए थे। जिसके बाद उन्होंने आज अपने संक्रमित होने की जानकारी दी है। इससे पहले गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे, उन्होंने भी यही कहा था कि उनमें लक्षण दिखाई नहीं दिए हैं लेकिन फिर वह संक्रमित पाए गए हैं। वह भी डॉक्टरी सलाह पर होम आइसोलेशन में ही हैं।

    coronavirus, rajasthan, satish poonia, state president of BJP in rajasthan, state president of BJP in rajasthan corona positive

    वहीं पूनिया के जोधपुर दौरे की बात करें तो कई स्थानों पर वायरस से बचाव के लिए जारी की गई गाइडलाइंस का पालन ही नहीं किया गया। कहीं सोशल डिस्टैंसिंग का पालन नहीं किया गया तो कई जगह लोग बिना मास्क के नजर आए। इसके अलावा पूनिया की जोधपुर दौरे की तस्वीरों में भी देखा जा सकता है कि कैसे वह भी सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए नहीं दिखे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+