रायपुर: स्टेट होम मिनिस्टर के सेक्रेटरी के मोबाइल नंबर से अधिकारियों को भेजे गए पॉर्न क्लिप

ह्वाट्सएप ग्रुप पर आधी रात को क्लिप मिलने से अधिकारियों में गुस्सा। सचिव के टैबलेट से भेजे गए अश्लील क्लिप।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्री के सहयोगी के टैबलेट से अधिकारियों के ह्वाट्सएप ग्रुप पर पॉर्न क्लिप भेजे जाने के बाद हंगामा मच गया है। नया रायपुर में अधिकारियों के रिहायशी कॉम्पलेक्स में यह घटना हुई है। पॉर्न क्लिप मिलने के बाद अधिकारियों में गुस्सा है। मामले पर मंत्री के सेक्रेटरी ने सफाई देते हुए टैबलेट चोरी होने की बात कही है।

whatsapp clip

आधी रात को भेजे कई पोर्न क्लिप

नया रायपुर के एडमिनिस्ट्रेटिव कॉम्प्लेक्स में रह रहे अधिकारी शनिवार की आधी रात को तब चौंक गए जब उनको ह्वाट्सएप ग्रुप पर लगातार पॉर्न क्लिप मिलने लगे।

ये सभी पॉर्न क्लिप राज्य गृह मंत्री राम सेवक पैकरा के पर्सनल सेक्रेटरी सीएल भाया के नंबर से भेजे गए। अधिकारियों को कुल छह पॉर्न क्लिप सेंड किए गए। इसके बाद कॉम्पलेक्स में हड़कंप मच गया और नाराज अधिकारियों ने खिलाफ एक्शन लिया।

इस ह्वाट्सएप ग्रुप में कई महिला अधिकारी

इस ह्वाट्सएप ग्रुप में कई महिला अधिकारी जुड़े हैं, इस वजह से गुस्साए अधिकारियों ने ग्रुप एडमिनिस्ट्रेटर को फोन कर इस बारे में विरोध जताते हुए बताया कि ये पॉर्न क्लिप होम मिनिस्टर के निजी सचिव भेज रहे हैं। इस मामले के बारे में सचिव को अवगत कराया गया।

मंत्री के सेक्रेटरी ने दी मामले पर सफाई

स्टेट होम मिनिस्टर के पर्सनल सेक्रेटरी ने स्वीकार किया कि इंद्रावती ऑफिसर्स नाम के इस ह्वाट्सएप ग्रुप पर पॉर्न क्लिप उनके ही नंबर से भेजे गए हैं। उन्होंने सफाई देते हुए कहा, 'यह सही है मेरे ही एक नंबर से इसे सर्कुलेट किया गया। लेकिन किसी ने मुझे बदनाम करने के लिए ऐसा किया है।'

उन्होंने कहा, 'कुछ दिन पहले मेरा टैबलेट चोरी हो गया जिसमें मेरा चालू सिम था। इसलिए बिल्कुल संभव है कि किसी ने उस नंबर से पॉर्न क्लिप भेजे हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+