कोरोना संकट के बीच दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम, भयंकर आंधी और बारिश से दिन में हुआ अंधेरा
गाजियाबाद। बीते कुछ दिनों से तेज धूप और भीषण गर्मी झेल रहे दिल्ली-एनसीआर (नोएडा और गाजियाबाद) के लोगों को आज राहत मिली है। दिल्ली-एनसीआर का मौसम अचानक बदल गया। देखते ही देखते असामान एकदम काले हो गए और धूल भरी भयंकर आंधी चलने लगी। उसके बाद हुई बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया।
Recommended Video

मौसम विभाग ने पहले ही इसे लेकर चेतावनी दी थी
मौसम विभाग ने पहले ही इसे लेकर चेतावनी दी थी। विभाग ने पूर्वानुमान में बताया था कि शनिवार को गर्मी अधिक पड़ेगी, जिसके बाद रविवार को अचानक मौसम में बदलाव आएगा। फिलहाल दिल्ली एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखता रहेगा। बुधवार तक तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। अगले दो दिनों तक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी।

मुजफ्फरनगर में बिजली गिरने की खबर
जानकारी के मुताबिक भारी आंधी के बाद यूपी के मुजफ्फरनगर में बिजली गिरने की खबर है। हालांकि किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
धूल भरी आंधी के साथ बारिश, देखें VIDEO
मौसम विभाग ने कहा था कि इस दौरान बीच-बीच में बारिश होती रहेगी. बारिश और आंधी के कारण लोगों को गर्मी से भी राहत मिलेगी। इस दौरान यहां के लोगों को बदलते मौसम का आनंद लेने का मौका मिलेगा।
शनिवार को साल का अबतक का सबसे गर्म दिन
शनिवार को लग रहा था कि गर्मी अपने असली रूप में गई है। राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में शनिवार को पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। दिल्ली में शनिवार को गर्मी का आलम यह था कि देर रात तक भी लोग बेहाल थे। शनिवार को दिनभर चिलचिलाती धूप ने परेशानी बढ़ाई तो शाम होते-होते उमस से हालत खराब हो गई। अचानक तापमान बढ़ने के बाद पंखे और कूलर भी बेअसर साबित होने लगे। दिल्ली के पालम इलाके में इस साल शहर का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश
देश के अन्य राज्यों की बात करें तो हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और छत्तीसगढ़ में तेज आंधी तूफान के साथ बौछार देखने को मिल सकती है। उत्तराखंड और तेलंगाना में भी आंधी के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्तिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी आंधी तूफान देखने को मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications