Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पत्रकार अर्णब से उलझना कुणाल कामरा को पड़ा भारी, indigo और AI ने विमान में यात्रा से रोका

नई दिल्ली। स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा को पत्रकार अर्नब गोस्वामी से इंडिगो की एक फ्लाइट में उलझना काफी महंगा पड़ा है। इंडिगो एयरलाइन्स ने कुणाल कामरा की इस हरकत के चलते उन्हें अपने विमान में यात्रा करने पर 6 महीने के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। इंडिगो एयरलाइन्स ने एक ट्वीट में इस बात की जानकारी दी है जिसमें कंपनी ने लिखा, कुणाल कामरा का ये व्यवहार अस्वीकार्य है।

Recommended Video

    Arnab Goswami से Flight में भिड़ना Comedian Kunal Kamra को पड़ा भारी, देखें Video | Oneindia Hindi
    नागरिक विमानन मंत्री ने दी चेतावनी

    नागरिक विमानन मंत्री ने दी चेतावनी

    इस मामले पर नागरिक विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, किसी भी विमान के अंदर किसी तरह का डिस्टर्बेंस करना स्वीकार्य नहीं है। विमान के अंदर अशांति फैलाने, यात्रियों को परेशान करने, आक्रामक व्यवहार अस्वीकार्य है। यह यात्रियों की सुरक्षा को भी खतरे में डालता है। उन्होंने कहा कि हमारे पास संबंधित व्यक्ति पर समान प्रतिबंध लगाने के लिए अन्य एयरलाइंस को सलाह देने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

    क्या है मामला

    दरअसल, स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा और पत्रकार अर्नब गोस्वामी इंडिगो एयरलाइन्स की 6E 5317 फ्लाइट में सफर कर रहे थे। इस बीच कुणाल ने अर्नब से कुछ सवाल किए जिसको उन्होंने नजर अंदाज कर दिया और अपने लैपटॉप पर कुछ देखने में व्यस्त रहे। कुणाल कामरा ने फ्लाइट में अर्नब गोस्वामी के लिए कुछ अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया था। इस घटना का वीडियो खुद कुणाल ने अपने ट्वीटर पर शेयर किया जिसके बाद इंडिगो एयरलाइन्स ने अब उनके खिलाफ कार्रवाई की है।

    अर्नब गोस्वामी को बताया डरपोक

    वीडियो में कुणाल बोलते दिखाई देते हैं कि, मैं यहां डरपोक अर्नब गोस्वामी से उनकी पत्रकारिता से जुड़ा सवाल पूछ रहा हूं। उन्होंने मुझसे वही कहा जिसकी मुझे उम्मीद थी। एक डरपोक होने के नाते उन्होंने मुझे मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया और अब वह कह रहे हैं कि लैपटॉप पर कुछ देखने में व्यस्त हूं। कुणाल ने कहा, आज जनता जानना चाहती है कि अर्नब गोस्वामी एक डरपोक हैं या राष्ट्रवादी?

    एयर इंडिया ने भी कुणाल के खिलाफ लिया एक्शन

    इंडिगो एयरलाइंस के बाद अब एयर इंडिया ने भी कुणाल कामरा के खिलाफ कार्रवाई की है। एयर इंडिया ने मंगलवार को कहा कि इंडिगो की 6E फ्लाइट में पत्रकार अर्नब गोस्वामी और कुणाल कामरा के बीच हुए घटनाक्रम को देखते हुए कुणाल कामरा का आचरण अस्वीकार्य है। हवाई जहाज में इस तरह के व्यवहार को देखते हुए कुणाल को अगली सूचना तक एआई उड़ानों पर उड़ान भरने से निलंबित कर दिया गया।

    यह भी पढ़ें: देश का सबसे बड़ा ऑनलाइन फ्रॉड, बिजनेसमैन की 11 करोड़ से ज्यादा रकम 186 खातों के जरिए हड़पी

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+